Author: BJNN Desk

जामताड़ा : वरिष्ठ डीएससी आसनसोल के आदेशानुसार आरपीएफ पोस्ट जामताड़ा के अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरे देश में कोविड 19 महामारी की स्थिति के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है। इस तरह के कार्यक्रम के दौरान सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान और रेलवे परिसर में उपस्थिति में ट्रेनों में कोविड 19 प्रोटोकॉल के साथ-साथ दिशानिर्देशों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गई। सभी यात्रियों को पम्पलेट देकर जागरूक किया। साथ ही निवेदन किया गया की कोविड-19 के तहत गाइडलाइन का पालन करें। मौके पर जामताड़ा रेलवे स्टेशन के एसएम, पोर्टर, सिग्नल स्टाफ, पीडब्ल्यूआई स्टाफ, सफाई कर्मचारी,…

Read More

जामताड़ा में कोरोना ब्लास्ट जारी 49 नए संक्रमित मरीज मिले, एक्टिव केस 302 जामताड़ा। जामताड़ा जिला में लगातार कोविड-19 संक्रमण का मामला बढ़ते जा रहा है। मंगलवार को फिर हुए कोरोना ब्लास्ट में एक साथ 49 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 302 हो गई है। नए साल के पहले सप्ताह में 7 जनवरी को हुए कोरोना ब्लास्ट में एक साथ 70 मरीज मिले थे और ठीक 3 दिन बाद उससे बड़ा धमाका हुआ जिसमें 93 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। नए साल में 11 दिन के अंदर यह तीसरा…

Read More

*ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित छोटा गोबिन्दपुर निवासी अशीत दास का अब हो पायेगा आयुष्मान कार्ड से ईलाज, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के पहल पर 24 घन्टे में जुड़ा राशन कार्ड में नाम जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत छोटा गोबिन्दपुर निवासी अशीत दास कोई दिनों से ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण वो प्राइवेट अस्पतालों में ईलाज करवाने में सक्षम नही थे।आयुष्मान कार्ड में ईलाज़ के लिए उनके पास राशन कार्ड में नाम जुड़ा हुआ नही था, जिस कारण से उनका ईलाज़ नही हो पा रहा था। इस मामले को युवा समाजसेवी प्रह्लाद…

Read More

9सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने टैक्स ऑडिट की तिथि बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया* Jamshedpur। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एक पत्र लिखकर माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण भारत सरकार से धारा 44 एबी के तहत टैक्स ऑडिट के लिए तिथि 15/01/2022 से बढ़ाने का अनुरोध किया था। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आंनद मुनका ने माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण भारत सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा की समय की मांग के अनुरूप वस्तुस्थिति को समझते हुए टैक्स ऑडिट के लिए तिथि बढ़ाने…

Read More

जमशेदपुर–आज भाजपा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में जुगसलाई चौक बाजार में “भारत स्टैंड विथ मोदी जी” अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाकर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रति समर्थन का इजहार किया गया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे।इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल मोदी ने कहा कि विगत 5 जनवरी को पंजाब में माननीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से पूरा देश हतप्रभ है।इस घटना से पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी आक्रोश…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने पिछले दिनों पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में किये गए खिलवाड़ के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों के प्रमुख चौक-चौराहों पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमजनों के संग हस्ताक्षर अभियान चलाकर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने पंजाब सरकार द्वारा पीएम मोदी की सुरक्षा में की गई चूक को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया। सीतारामडेरा, बारीडीह, गोलमुरी, टेल्को एवं बर्मामाइंस मंडल के हस्ताक्षर अभियान में शामिल भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन…

Read More

जामताड़ा। अपने रसूख को दिखाने के लिए अगर आप वाहन पर किसी भी तरह का बोर्ड लगाकर चलते हैं तो आपको भारी पड़ सकता है। इसके लिए परिवहन विभाग आपका ₹500 का चालान भी काट सकता है। परिवहन विभाग की ओर से नियमों में संशोधन के बाद लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए डीटीओ कार्यालय के सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सड़क पर उतरकर लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। मंगलवार को थाना रोड में जामताड़ा थाना के समीप सड़क सुरक्षा समिति व थाना पुलिस के द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर जांच सह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा…

Read More

जामताड़ा। झारखंड में बढ़ते मॉब लिंचिंग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में जामताड़ा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना किया। साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन जामताड़ा बीडीओ को सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि झारखंड में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। मंडल ने कहा कि इसका ताजा उदाहरण पिछले दिनों हुए सिमडेगा में एक दलित युवक संजू प्रधान का मॉब लिंचिंग में जिंदा…

Read More

स्टील वैल्यू चेन में इसके उत्पाद, प्रक्रिया और व्यावसायिक नवाचार अभ्यासों के लिए शीर्ष की 25 सर्वाधिक नवोन्वेषी भारतीय कंपनियों में किया गया शुमार मुंबई, 11 जनवरी, 2022 : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने टाटा स्टील को इसके उत्पाद, प्रक्रिया और व्यावसायिक नवाचार के लिए शीर्ष 25 के सर्वाधिक नवोन्वेषी (इनोवेटिव) भारतीय कंपनियों में शुमार कर पुरस्कृत किया है। प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया के तहत संस्थान में नवोन्वेषी संस्कृति (इनोवेटिव कल्चर) प्रदर्शित करने के लिए नवाचार के कई मामले प्रस्तुत किये गये, जिनमें दो बेहतरीन नवाचार मामले – ‘अपनी तरह का पहला ‘5 टन प्रति दिन कार्बन डायऑक्साइड कैप्चर प्लांट’ और…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरू शिबु सोरेन के जन्मदिन एवं वीर शहीद सांसद सुनील महतो जयंती के उपलक्ष में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महावीर मुर्मू के नेतृत्व में बर्मामाइंस क्लब हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आए= पूर्व सांसद सुनील महतो की धर्मपत्नी सुमन महतो जी विशिष्ट अतिथि के रूप में= मोहन कर्मकार, हिदायतुल्लाह खान, राजू गिरी, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, आस्तिक महतो, मनोज यादव, समाजसेवी शौकत खान, दिनेश प्रसाद, गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह, देव जीत मुखर्जी, इंद्रजीत घोष, सतनाम सिंह, नारायण सोरेन, दमन चंद्र मांझी, नीता सरकार आदि…

Read More