
*ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित छोटा गोबिन्दपुर निवासी अशीत दास का अब हो पायेगा आयुष्मान कार्ड से ईलाज, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के पहल पर 24 घन्टे में जुड़ा राशन कार्ड में नाम


जमशेदपुर।
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत छोटा गोबिन्दपुर निवासी अशीत दास कोई दिनों से ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण वो प्राइवेट अस्पतालों में ईलाज करवाने में सक्षम नही थे।आयुष्मान कार्ड में ईलाज़ के लिए उनके पास राशन कार्ड में नाम जुड़ा हुआ नही था, जिस कारण से उनका ईलाज़ नही हो पा रहा था। इस मामले को युवा समाजसेवी प्रह्लाद महतो के द्वारा ट्वीटर में डालते हुए पुर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से इस युबक का नाम रासन कार्ड और आयुष्मान से जुड़ने का आग्रह किया।
इस मामले की अहमियत को समझते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इससे संबंधित विभागीय अधिकारी से बात करके 24 घंटे के अंदर उनका नाम रासन कार्ड में जोड़ दिए है। इस त्वरित कार्यवाही के लिए परिवार के लोगों द्वारा पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार प्रकट किया।

