Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। गुरुवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के रसायन विभाग में राष्ट्रिय विज्ञान दिवस के उपलक्षय में आयोजित हो रहे विज्ञान सप्ताह के अन्तिम दिन पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया | विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने पूरे विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत विज्ञान प्रश्न प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, व्याख्यान प्रतियोगिता आदि में भाग लिया | पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ० अमर सिंह थे उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान का महत्व आम जीवन के उदाहरण से समझाया | इंसान में स्वाशन क्रिया एवं उर्जा में रसायन विज्ञान की भागीदारी पर चर्चा की | कार्यक्रम में…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में परचेज एवं वित समिति की बैठक प्राचार्य डा अमर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही महाविद्यालय के बहुउदेशीय भवन में उच्च स्तरीय साउंड सिस्टम लगाया जाएगा।इसके साथ ही बहुउदेशीय भवन को ओर भी बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसके तहत उक्त भवन में बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा आई ए पी कार्यक्रम के तहत 200 बैंच डैस्क प्रदान किया गया।जिसके निर्माता एजेंसी को राशि भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।इस बैठक में डा नीता सिन्हा,…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज में चार दिवसीय भोजपुरी फिल्म- सती नागिन धर्मपत्नी का शूटिंग दिनांक 3 मार्च से किया गया। इसको लेकर महाविद्यालय में कई मशहूर कलाकारों का आगमन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भोजपुरी की प्रख्यात कलाकार तनु श्री चर्टजी,अयाज खान हैं। फ़िल्म के कुछ सीन में वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डा0अमर सिंह को भूमिका निभाने का आग्रह निर्माता- निर्देशक द्वारा किया गया जिसे स्वीकारते हुए डॉ0 अमर सिंह ने फिल्म में प्राचार्य की भूमिका निभाई। इसमें उनकी पुत्री चंदा बानी है जो इसी महाविद्यालय में पढती है जिस महाविद्यालय के वह प्राचार्य…

Read More

जमशेदजी टाटा ने भारत में औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया: गुँजन यादव जमशेदपुर। औधोगिक भारत के निर्माता एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा के 183 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। गुरुवार को संस्थापक दिवस के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी टाटा ने जो योगदान दिया वह अति असाधारण और बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।…

Read More

जमशेदपुर। आज टाटा स्टील और जमशेदपुर के संस्थापक जे एन टाटा की जयंती है।हर साल की तरह टाटा स्टील परिसर में संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन हुआ लेकिन कोविड गाईडलाईन्स की वजह से भव्यता का अभाव रहा।सबसे पहले सुबह टाटा स्टील वर्क्स में टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन , पूर्व एमडी डा. जे. जे. ईरानी समेत अन्य अधिकारियों ने जे.एन.टाटा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी.इस दौरान टाटा स्टील के विभिन्न विभागों ने झांकियां निकाली.उसके बाद बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में जाकर पदाधिकारियों ने जे. एन. टाटा की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर…

Read More

रेल समाचार बिहार, झारखंड. ओड़िसा और असम से  प्रयागराज होकर अन्य जगह जाने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। यही नही कई ट्रेनो के मार्ग परिवर्तन के साथ साथ कंट्रोल करने का भी निर्णय लिया गया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मुताबिक उत्तर मध्य रेल्वे   के प्रयागराज रेल मंडल के अंतर्गत प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉंकिंग कार्य की वजह से  रद्द रहेगी। इस कारण बिहार , झारखंड, ओड़िसा के प्रस्थान करने वाली ट्रेनों को रद्द रहेगी।  इन ट्रेनों में  हटिया – आनंदविहार टर्मिनल – हटिया…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने वाली कदमा निवासी श्यामा मुखी एवं भाजपा सोनारी मंडल के उपाध्यक्ष राम खेलावन वर्मा के आकस्मिक निधन पर भजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढाँढस बंधाया। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव समेत पार्टी के अन्य नेताओं के संग उन्होंने श्यामा मुखी के कदमा आवास एवं राम खेलावन वर्मा के सोनारी स्थित आवास पर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों का कुशल क्षेम जानते हुए…

Read More

Entertainment News फिल्म निर्माता मैट रीव्स, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के बैनर तले ‘द बैटमैन’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें रॉबर्ट पैटिनसन, बैटमैन और गोथम सिटी के अरबपति ब्रूस वेन की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। 4 मार्च, 2022 को पूरे भारत में रिलीज़ होने के लिए तैयार, ‘द बैटमैन’ बड़े पैमाने पर विजुअल स्केल के साथ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है। यह दिमाग की आंतरिक कार्यप्रणाली में एक भावनात्मक अन्वेषण है, जो एक प्रतिष्ठित शहर के कगार पर है। फिल्म में किरदार निभाने को लेकर रॉबर्ट पैटिसन ने इस दोहरी भूमिका के बढ़े हुए द्वंद्व की सराहना की। एक बार…

Read More

जमशेदपुर। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर साकची स्थित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री रह चुके जमशेदपुर के युवा कलाकार प्रेम दीक्षित अपने युवा साथियों के साथ बागी नेता सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा में सम्मिलित हुए जनतंत्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने पार्टी का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा में स्वागत किया तथा जिलामंत्री राजेश झा ने सदस्यता ग्रहण करवाया। सुबोध श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम दीक्षित जैसे युवा कलाकार कार्यकर्ता के जुड़ने से पार्टी के अन्य युवा कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा प्रदान…

Read More

जमशेदपुर। आम आदमी पार्टी, झारखंड की उच्च-स्तरीय बैठक झारखण्ड के प्रदेश संयोजक डी.एन. सिंह के धनबाद स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। इस अवसर पर प्रदेश में संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए डी.एन. सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए बागबेड़ा (पोटका) निवासी जीतेंद्र कुमार शर्मा को संयोजक (ग्रामीण) तथा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के लिए अशोक कुमार सिंह को नियुक्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश उप-संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव भास्कर सुमन, कोल्हान प्रभारी सह पूर्वी सिंहभूम जिला-प्रभारी मनीष कुमार ‘डेनियल’, पश्चिमी सिंहभूम विधानसभा अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह…

Read More