
जमशेदपुर।


जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में परचेज एवं वित समिति की बैठक प्राचार्य डा अमर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही महाविद्यालय के बहुउदेशीय भवन में उच्च स्तरीय साउंड सिस्टम लगाया जाएगा।इसके साथ ही बहुउदेशीय भवन को ओर भी बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसके तहत उक्त भवन में बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा आई ए पी कार्यक्रम के तहत 200 बैंच डैस्क प्रदान किया गया।जिसके निर्माता एजेंसी को राशि भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।इस बैठक में डा नीता सिन्हा, डा संजीव कुमार सिहं, बर्सर डा अशोक कुमा रवानी, डा बर्सर एस एन ठाकुर,डा दुर्गा तामसोय, प्रधान सहायक चंदन कुमार, लेखापाल अरशद जमाल आदि उपस्थित थे।


