JAMSHEDPUR: India U-18 girls emerged champions of the SAFF U-18 Women’s Championship 2022 at the JRD TATA Sports complex in Jamshedpur today (March 25, 2022). India emerged as champions enjoying a better goal difference, +11 in comparison to +3 from Bangladesh. The valuable player of the tournament and the highest goal scorer was Lynda Kom who scored 5 goals in total. In the last match of the championship, Bangladesh scraped past India by a solitary goal. India, however, had seized the initiative early as in the 5th minute, Shubhangi managed to find some space in the opposition box and went…
Author: BJNN Desk
रेल समाचार। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल (CHAKRADHARPUR DIVISION) के टाटा –बदामपहाड़ रेल सेक्शन में होने वाले विकासत्मक कार्य. को देखते हुए इस मार्ग में चलने वाले टाटा –बदामपहाड़-टाटा डेमू पैसेजर स्पेशल (Tatanagar–Badampahar-Tatanagar DEMU Passenger Special) को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे( SOUTH EASTERN RAILWAY) ने अधिसुचना जारी कर दी गई है।अधिसुचना के मुताबिक यह ट्रेन 26 मार्च को गाड़ी संख्या 08131 टाटा – बदामपहाड़ डेमू पैसेंजर स्पेशल टाटानगर से और गाड़ी संख्या08132 बदामपहाड़ –टाटा डेमू पैसेंजर स्पेशल बदामपहाड़ से रद्द रहेगी।
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिहभूम जिला के सिविल सर्जन डॉ0 अरविंद कुमार लाल के निर्देशानुसार जिला डीएनटी टीम ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (शहरी क्षेत्र) अंतर्गत सामुदायिक भवन, कालिंदी बस्ती, न्यु उलिडिह में एक दिवसीय नि:शुल्क चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जाँच शिविर का उद्घाटन जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो तथा कायचिकित्सक राज कुमार मिश्रा ने किया। इस चर्मरोग जाँच शिविर में सहियाओं द्वारा सक्रिय कुष्ठ रोगी खोज अभियान में पाये गए कुष्ठ के संदिग्ध मरीजों में एक भी नया कुष्ठ रोगी नहीं मिला। इस चर्मरोग जाँच शिविर में कुल 84 मरीजों को नि:शुल्क दवा…
जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिला के डुमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम (HMIS) एवं आर.सी.एच पोर्टल आधारित अनमोल (ANMOL) का प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में संपन्न हुआ । मौके पर प्रशिक्षक के रूप में जिला के डी.डी.एम. दिलीप कुमार ने उपस्थित सभी ए.एन.एम., सी.एच.ओ., फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन तथा बी.टी.टी. को ऑनलाइन एंट्री का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य सेवा में किए गए सभी कार्यों का प्रतिवेदन ऑनलाइन होंगें। मासिक प्रगति प्रतिवेदन के साथ-साथ उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिला, कम वजन वाले शिशु की सूची भी कार्यालय में जमा करेंगे। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण…
चाईबासा: आज ऑल इंडिया डि .एस.ओ कोल्हान विश्वविद्यालय (KOLHAN UNIVERCITY) स्नातकोत्तर विभाग कमिटी की ओर से सारे विभागों में शिक्षकों की बहाली और सत्र बिलम समस्या को अबिलंब समाधान कराने हेतु विश्वविद्यालय कुलपति के उद्देश्य में उनके पि.ए को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में शुरू से ही गिने चुने शिक्षकों को लेकर पढ़ाई चल रही थी लेकिन विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठा का 13 साल गुजरने के बाद भी अभी तक सही से शिक्षकों की बहाली नहीं हो रही है। इस मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया डी.एस.ओ की ओर से शुरू से ही मांग…
जमशेदपुर। साकची बंगाल क्लब में आगामी 29 मार्च मंगलवार को जीण माता का भव्य सोलहवां वार्षिक महोत्सव मनाया जायेगा, जिसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद हो रहे भव्य महोत्सव का असर मंगल पाठ के कूपन पर साफ दिख रहा हैं, जो समय से पहले ही समाप्त हो गया। यह जानकारी शुक्रवार को जीण माता परिवार जमशेदपुर के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल एवं संस्थापक शंभू खन्ना ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि मंगल पाठ का कूपन पहले आओ-पहले पाओं की तर्ज पर भक्तों के बीच…
जमशेदपुर। शुक्रवार की शाम को बर्मामाइंस कैलाश नगर व्यवसायी समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कृष्णा शर्मा (काली शर्मा) की अध्यक्षता में संगठन से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। समारोह में लजीज व्यजंन सहभोज का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में व्यवसायियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। व्यवसायियों ने कहा कि एकता एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ होली मनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक गोयल, बबलू जायसवाल, कृष्णा…
जमशेदपुर। आत्म हत्या निवारण के क्षेत्र मे सतत प्रयत्नशील शहर की सामाजिक संस्था ‘जीवन‘ के वर्तमान निदेशक डॉक्टर जेआर जैन के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए ब्रिगेडियर सी एस वैद्यनाथन (जीवन संस्था के ट्रस्टी मेंबर) को कार्यकारिणी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। यह जानकारी जीवन संस्था के संस्थापक निदेशक डॉक्टर महावीर राम ने दी। डॉक्टर महावीर राम के अनुसार जमशेदपुर शहर केवल सफाई, सुंदरता और हरियाली के क्षेत्र मे ही नंबर एक नहीं अपितु आत्महत्या के क्षेत्र मे भी झारखंड राज्य मे अव्वल है। 2010 मे आत्महत्या की संख्या 200 (15.2 प्रति लाख जनसंख्या) थी। जीवन संस्था…
जमशेदपुर। जमशेदपुर में लोगो को पेट्रोल और डीजल से राहत मिलने वाला नही हैं। (शुक्रवार) को पेट्रोल और डीजल के भाव फिर वृद्धि कर दी गई है। IOC से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 82 पैसा और डीजल की दामों में 83पैसा वृद्धि की गई है। ioc से मिली जानकारी अनुसार जमशेदपुर मे इस प्रकार डीजल और पेट्रोल के भाव है। आज का पेट्रोल और डीजल के दर पेट्रोल -100.89 रुपया प्रति लीटर डीजल -93.99 रुपया प्रति लीटर
*आयकर विभाग टीडीएस, जमशेदपुर का वेबीनार आयोजित।* जमशेदपुर। आज आयकर अधिकारी (टीडीएस) के द्वारा अपर आयकर आयुक्त (टीडीएस), परिक्षेत्र -2, रांची के आदेश पर विगत दो दिनों में 23 और 24 मार्च को वेबिनार मीटिंग का आयोजन श्री प्रवीण कुमार गागराई, डीडीसी सरायकेला और श्री संदीप बख्शी, डीडीसी, पश्चिमी सिंहभूम के साथ किया गया। इन दो मीटिंग में दोनो डीडीसी के अंतर्गत आने वाले संबंधित जिले के सभी डीडीओ, डीपीआरओ के अंतर्गत आने वाले मुखिया और पंचायत सचिव सहित क्रमशः 26 और 31 की संख्या में उपस्थित रहें। मीटिंग का मुख्य एजेंडा रहा इन डीडीओ के अंतर्गत जो कार्य कॉन्ट्रैक्टर…
