जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के चलना गांव से नदी किनारे बालू में गड़ा हुआ एक महिला का सिर एवं प्राइवेट पार्ट कटा हुआ लाश बरामद हुआ है। लाश मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल हो गई है। लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार धोबना गांव के करमा डंगालपाड़ा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला सुखोदी हेंब्रम के रूप में मृतका की पहचान की गई है। घटना चार-पांच दिन पहले की बताई जा रही है। बता दें कि सोमवार को गांव के कुछ बच्चे नदी की ओर मछली पकड़ने गए थे।…
Author: BJNN Desk
रेलखबर। मंगलवार को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा -बरबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस( HOWRAH – BARBIL JAN SHATABDI EXPRESS )देरी से प्रस्थान करेगी। इसके लिए वजह रेलवे ने बताया कि लिंक रेक देरी से आने के काऱण यह ट्रेन 3.40 मिनट देरी से यानि सुबह 6.20 की दिन के दस बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मुताबिक हावड़ा से टाटा होकर बडबिल जाने वाली गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा -बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस हावडा से रिशिडूयल किया गया है। हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 6.20 की जगह 10.00…
जमशेदपुर। जीएसटी कॉउंसिल द्वारा हाल ही में हुई अपनी मीटिंग में पैक किए अथवा लेबल लगाए गए सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों एवं कुछ अन्य वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाने की सिफारिश पर देश के खाद्यान्न व्यापारियों में बेहद रोष एवं आक्रोश है और कॉउन्सिल के इस कदम को छोटे निर्माताओं एवं व्यापारियों के हितों के खिलाफ करार दिया गया जिससे आम सामान की कीमत पर बड़े ब्रांड का कारोबार बढ़ेगा ! अब तक ब्रांडेड नहीं होने पर विशेष खाद्य पदार्थों, अनाज आदि को जीएसटी से छूट दी गई थी। कॉउन्सिल के इस निर्णय से प्री-पैक, प्री-लेबल दही,…
चाईबासा। : ग्राम पंचायत पदमपुर में आजादी का अमृत महोत्सव (आइकॉनिक वीक) मनाया गया।इस अवसर पर छात्रों के द्वारा साइकिल रैली निकाल कर घर के आसपास साफ -सफाई कर स्वास्थ्य रहने का संदेश दिया गया।साथ ही पंचायत भवन में विधवा/वृद्धा पेंशन योजना के विषय पर चर्चा किया गया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ से जुड़ने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर मुखिया समीना गागराई, उप मुखिया हीरामणि बोदरा,पंचायत सचिव कायम,रोजगार सेवक अब्दुल, वार्ड सदस्य अंजली बोदरा,गोरा गगराई,ग्रामीण मुंडा करमू महतो, सेलाय बोदरा, बुधदेव महतो,लक्ष्मी उगुरसुंडी,अमित बोदरा,राजकुमार महतो,अमित लोहार आदि मौजूद थे।
,चाईबासा।जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले डुमरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रविंद्र गगराई सर्पदंश का शिकार हो गये।वहीं सांसद गीता कोड़ा व जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के तत्परता से त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल रविंद्र गगराई का ईलाज जगन्नाथपुर सीएचसी में सीएचसी प्रभारी डॉ जयश्री किरण के द्वारा किया गया।फिलहाल रविंद्र गगराई जगन्नाथपुर सीएचसी में डॉ के निगरानी में ईलाजरत्त है।हलांकि पंसस रविंद्र गगराई को सुई दे दी गई है।बताया जा रहा है पंसस रविंद्र गगराई अपने ही गांव में घुम कर घर जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात सांप नें डसलिया।इधर चिखने पर स्थानिय ग्रामीणों के…
जमशेदपुर। आदित्यपुर में सोमवार को आदित्यपुर रजक समाज की ओर से आषाढ़ी (हरहरी) पूजा की गई।इस दौरान रजक समाज के लोगों ने महिला नेत्री शारदा देवी के नेतृत्व में आषाढ़ी हरहरी पूजा अर्चना कर खरकई नदी किनारे पौधे लगाए और राज्य व समाज के सुख समृद्धि की कामना की. इस मौके पर समाज की ओर से निर्मित देवी मां की आषाढ़ी पूजा-अर्चना की गई. पूजा-अर्चना में लोगों ने समाज, घर परिवार राज्य व देश सुखी संपन्न रहे इसकी कामना की.इंद्रदेव से अच्छी बारिश और समाज के कल्याण की कामना हुई। महिला नेत्री शारदा देवी ने बताया कि समाज के लोगों…
जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिला के पोटका के स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगराइन में सामाजिक संस्था उर्विता का पुस्तक दान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था की सचिव नीना शर्मा ने विद्यालय प्रबंध समिति की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को सामान्य ज्ञान, गणित, साहित्य, पर्यावरण, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान से संबंधित 200 से ज्यादा पुस्तके दान स्वरूप प्रदान की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने उर्विका संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पुस्तके मानव सभ्यता के विकास और संवर्धन में मूक आंदोलन का कार्य करती है। किसी भी विद्यालय की समृद्ध पुस्तकालय बच्चों के सर्वांगीण…
चाईबासा : सदर प्रखंड के सिकुरसाई में संचालित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में जिलास्तरीय द्वि-दिवसीय त्रैमासिक तुरतुंग ओलंपिक स्टेज-3 तीरंदाजी टुर्नामेंट संपन्न हुआ। इसमें जिलेभर के विभिन्न तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्रों के तीरंदाजों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंडिविजुअल इवेंट (ब्वॉयज) में तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई के विजय धनवा प्रथम स्थान पर आए। इसी तरह कन्हैया लाल बिरुली द्वितीय, मैकलिन बारी तृतीय तथा युवराज सिंकू चतुर्थ स्थान पर रहे। सभी तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु हैं। जबकि इंडिविजुअल इवेंट (गर्ल्स) में एकलव्य तीरंदाजी केंद्र की प्रतिभागी चांदमनी कुंकल प्रथम, नागुरी बारी द्वितीय, कृति किरण बिरुली…
चाईबासा।चाईबासा बाबा मंदिर के पास दिल्ली से पैदल चार धाम यात्रा पर निकले प्रदीप यादव एवं जय सोलंकी का चाईबासा पहुँचने पर भगवा अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। साथ ही बाबा मंदिर के पुजारी राजू पंडित के द्वारा तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधते हुए आगे की यात्रा के लिए शुभकामना दी गई पैदल यात्रा पर निकले प्रदीप यादव का कहना है कि बीते 21 मई 2022 को दिल्ली से अपनी यात्रा का प्रारंभ किए हैं और जगन्नाथ प्रभु का दर्शन करते हुए रामेश्वरम तक पहुंचेंगे और उसके बाद आगे की यात्रा का तिथि तय कर पुनः यात्रा प्रारंभ…
चाईबासा।चाईबासा के आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा-1 से कक्षा-8 में नया नामांकन प्रारंभ हो गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने बताया कि 2 से 15 जुलाई तक राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी विद्यालयों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विद्यालय के पोषक क्षेत्र के शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है। अतः इस अवधि में विद्यालय में पोषक क्षेत्र के अलावे आस-पास के क्षेत्रों के बच्चों का भी नामांकन प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्ग…
