
जमशेदपुर।
जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक शान्ति मुक्ता बारला की दुर्घटना में मौत हो गई। रांची टाटा मार्ग पर देवड़ी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हुई। कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने बारला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। खेल जगत में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। पिछले वर्ष 2023 में प्रथम ऑपन अन्तरराष्ट्रीय मास्टर्स चैम्पियनशिप दुबई में सम्मिलित हुई थी। जहां इन्होंने दो स्वर्ण पदक एक रजत पदक एवं एक कास्य पदक प्राप्त किया था। 15 दिसम्बर 2023 को विश्वविद्यालय के प्रथम एनुअल स्पोट्स मीट के मुख्य अतिथि उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम मंजूनाथ भजंत्री के द्वारा शान्ति मुक्ता बारला को खेलजगत में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया था। पूरा विश्वविद्यालय परिवार इस घटना से शोकित है।




