जमशेदपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली तवलीन कौर ने राग रतन कीर्तन मुकाबला के फाइनल में उपविजेता बनकर शहर का नाम रौशन किया है। रविवार को “राग रतन” कीर्तन मुकाबला का फाइनल आसनसोल के गुरुद्वारा साहिब गोधूलि में आयोजित किया गया था जिसमें धनबाद की सिमर कौर विजेता बनी जबकि रानीगंज हर्षदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेता घोषित किये गये सभी प्रतिभागी शब्द-कीर्तन के कड़े मुकाबले में जजों की कसौटी में खरे उतरे। रिफ्यूजी कॉलोनी की तवलीन कौर ने मधुर कीर्तन गायन करते हुए सिख रहत-मर्यादा तथा अनुशासन से जजों के दिल जीत परंतु फिर भी उन्हें उपविजेता…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव उपलक्ष्य में रविवार की सुबह हर घर तिरंगा अभियान का संदेश लेकर निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों की मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्धारा सेवा की गयी। साकची गोलचक्कर पर तिरंगा यात्रा में शामिल देशभक्तों पर मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा पुष्प की वर्षा की गई। साथ ही ंपानी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साकची थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम का भी पूरा सहयोग रहा। मौके पर शाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी, सचिव सुरेश कुमार कांँवटिया, सांवरमल अग्रवाल, भोला चौधरी, अंकुश जवानपुरिया, गौरव अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, मुरारी…
जमशेदपुर। इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे भाई सह शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी और इनसाइड झारखंड न्यूज चैनल के निदेशक स्वर्गीय प्रवीण सिंह की याद में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के द्रारा आयोजित रक्तदान शिविर आदित्यपुर के पान दुकान चौक स्थित भगवती एन्क्लेव प्रांगण में स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे से शाम के पांच बजे तक चला। इस रक्तदान शिविर में करीब 720 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर का उदघाटन जुगसलाई के विधायक मंगल कांलिदी, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, सरायकेला – खरसावा जिला के…
जमशेदपुर। हिमाचल प्रदेश के श्रीखंड महादेव की यात्रा के दौरान मानगो निवासी हरिओम अग्रहरि के निधन के मामले में जांच कमिटी पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाते हुए अग्रहरी समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष साकची निवासी पवन कुमार अग्रहरी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए पूरी टीम को भंग करने की घोषणा की हैं। रविवार 7 अगस्त की देर शाम को पवन ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हुए एक बार फिर दोहराया कि उनके खिलाफ एक साजिश रची जा रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष अग्रहरी के माध्यम से बनी तीन सदस्यीय जांच कमेटी को…
विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त 2022) अंतर्गत जिला के सभी ए0एन0एम0, जी0एन0एम0, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को “मदर अवसोल्युट आफैक्सन- (माँ)” का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सदर अस्पताल में दिया गया। जमशेदपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत सभी एएनएम, जीएनएम तथा सीएचओ को स्वास्थ्य विभाग द्वारा माँ प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला के सिविल सर्जन डॉ0 जुझार माँझी के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि स्तनपान का कोई विकल्प नहीं होता है। माँ का दूध शिशु के लिए अमृत समान है तथा नवजात बच्चों के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम आहार है। प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित…
हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव। ■ सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयघोष , 13 से 15 अगस्त को घरों में तिरंगा लगाने की अपील। जमशेदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जमशेदपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का संदेश लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा में पांच हज़ार से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में निकाले गए पैदल तिरंगा यात्रा में जमशेदपुर के सांसद विद्युत…
जमशेदपुर। शहर की युवाओ की ऊर्जावान संस्था वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी द्वारा सावन की अंतिम सोमवारी में होने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार की सुबह दलमा स्थित शिव मंदिर पहुँच मंदिर व आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया । मन्दिर परिसर व पास के नदी के क्षेत्रों में ब्लीचिंग पॉवडर का छिड़काव कर सफाई किया गया ताकि सोमवार को आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी या बारिश में जमने वाली फिसलन का सामना न करना पड़ा । घंटो चली सफाई अभियान के बाद मन्दिर परिसर व आस पास के क्षेत्रों में बदलाव देख मन्दिर कमिटी व आये श्रद्धालुओं में…
जमशेदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जमशेदपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के अमर शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा कई मायनों में खास और ऐतिहासिक रही। करीब 5 किलोमीटर की इस तिरंगे यात्रा में देशभक्ति नारों की गूंज चंद मिनटों में दिल्ली तक पहुंच गई। तिरंगा यात्रा को सफल और भव्य बनाने में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत समेत तमाम जिला पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्षों ने सभी बिंदुओं पर बारीकियों से कार्य किया। यात्रा को सफल बनाने में वरीय नेताओं के संग जमशेदपुर…
जमशेदपुर। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे भाई, समाजसेवी सह इनसाइड झारखंड न्यूज चैनल के संस्थापक स्वर्गीय प्रवीण सिंह की याद में प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से द्वितीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया जा रहा हैं। यह कार्यक्रम आदित्यपुर के पानदुकान चौक के पास स्थित भगवती एन्क्लेव प्रांगण में स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित किए जाएगें। इस कार्यक्रम में करीब एक हजार युनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया हैं। इस बात की जानकारी प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह…
सरायकेला -खरसावा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां को पच्चीस हजार तिरंगा झंडा उपायुक्त को सौंपा गया। शनिवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर प्रेक्षागृह में आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (लाइज़निंग) अरुण कुमार और सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अतिरिक्त आरक्षी अधीक्षक पुरषोतम कुमार, अंचलाधिकारी, गम्हरिया मनोज…
