जमशेदपुर। नाम्या स्माइल फाउंडेशन, रोटरी क्लब ओफ़ जमशेदपुर स्टील सिटी एवं जमशेदपुर ऑबशटिशियन एवं गायनेकोलॉजिस्ट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष में स्तनपान के महत्व एवं स्तन कैंसर विषय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन झाबरी बस्ती सामुदायिक भवन में किया गया ।इस अवसर पर आयोजकों ने सर्वप्रथम नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम संभव हुआ । कुणाल षाडंगी ने स्तनपान के महत्व और इसकी जागरूकता को महिलाओं द्वारा अधिक संख्या में समाज में फैलाने की प्रेरणा दी, उन्होंने यह भी कहा की हमें हर…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। बंगाल क्लब के शतवर्ष कार्यक्रम के तहत कोलकाता के विख्यात सामाजिक संस्था आदित्य ग्रुप के तत्वावधान में प्रदर्शनी का आयोजन क्लब प्रेक्षागृह के पहले तल्ले पर 5 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जा रहा है। दुर्गा पूजा के बस कुछ ही दिन दूर है। इस को ध्यान में रखते हुए कोलकाता के प्रसिद्ध संस्था आदित्य ग्रुप की “पूर्व पूजा प्रदर्शनी” शुरू हो गई है. जिसमें साड़ी, चूड़ीदार, कुर्ति, लहंगा, पलाज़ो, गाउन सहित विभिन्न प्रकार के आकर्षक आभूषण हैं। बिल्कुल नए अनन्य डिजाइन प्रदर्शनी में रखा गया हैं। आदित्य ग्रुप के माम्पी आदित्य ने बताया कि प्रदर्शनी 5 अगस्त…
जमशेदपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को हिंदी विभाग के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के हेड डा विजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा काफी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर एनसीसी की सीटीओं डा स्वाती सोरेन,हिंदी विभाग की शिक्षिका डा प्रियंका सिंह, शोभा कुमारी,डा पुष्पा सिंह,प्रमिला देवी के अलावा काफी संख्या में छात्राए उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान कई तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जमशेदपुर। बरसात के महीने में सावन का पखवाड़ा बहुत ही लोकप्रिय एवं पूजनीय होता है। जहां बड़ी संख्या में लोग भोले शंकर के दर्शन के लिए देवघर अंबरनाथ एवं शिवालयों का सोमवार दर्शन एवं पूजन करते हैं वही महिलाएं प्रकृति की हरियाली के बीच बगीचों में झूले झूलने के साथ-साथ स्वयं को प्रकृति के सदृश हरे रंग के परिधान में सज धज कर हाथों में मेहंदी से सुसज्जित होकर आज सहारा सिटी के कमेटी हाल में संध्या 4:00 बजे महिलाएं एकत्रित हुई। एक दूसरे के परिचय के साथ सावनी गीत गाकर नृत्य प्रस्तुत कर आनंदित हुई। कई तरह के खेलों…
जमशेदपुर शहर के तार कंपनी गुरुद्वारा साहिब में 23 सिख अमृत की दात लेकर गुरुवाले बन गए। गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब तार कंपनी में प्रबंधक कमिटि द्वारा एक दिवसीय अमृत संचार कायर्क्रम आयोजित किया गया था। निस्काम जत्था, पटियाला के भाई निर्मल सिंह खालसा पटियाले वाले अपनी टीम के साथ जो संगत के 22 सिखों को अमृत संचार कराया जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। अमृत संचार कार्यक्रम देर शाम 9:30 बजे तक चला।
चाईबासा :- नवनियुक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी के द्वारा महिला कांग्रेस का कार्यभार लेने पर पहली बार आज कांग्रेस भवन चाईबासा में प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती सुष्मिता बेहरा एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह का आगमन पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस भवन में हुआ, इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस की बैठक की गई जिसे प्रदेश कांग्रेस महिला प्रभारी श्रीमती सुष्मिता बेहरा ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जन विरोधी लोगों का जमकर आलोचना की, खासकर रसोई गैस सिलेंडर से लेकर खाद्य पदार्थों के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि से गृहणीओ को काफी परेशानी का…
जिले के सभी नागरिकों से उपायुक्त व पुलिस कप्तान ने किया अपील कि हम सभी सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहारों का करें आयोजन
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत मोहुलीसोल पंचायत के चौईरा गांव में झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता स्वर्गीय कानूराम हेंब्रम के 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा धालभूमगढ़ प्रखंड कमेटी के ओर से श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और समाधि स्थल एवं आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनकी धर्मपत्नी को नव वस्त्र प्रदान किये इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा स्वर्गीय कानूराम हेंब्रम झारखंड आंदोलन में भागीदारी निभाने के…
जमशेदपुर। फूलों की तरह जिंदगी में खूबसूरती बिखेरने के लिए ब्रिटेन के इंटरनेशनल पर्सनल केयर ब्रैंड बॉडी शॉप ने एडलवाइस फूलों से समाहित स्किनकेयर रेंज लॉन्च की है जिसे सभी उम्र एवं आयु के लोगों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। एडलवाइस के फूल अपनी बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट खूबियों के लिए जाने जाते हैं। बॉडी शॉप ने इस रेंज में एडलवाइस फूल में पाई जाने वाली शक्तिशाली कुदरती प्राकृतिक सुरक्षा प्रणालियों को समेटा है। ब्रैंड ने इस प्रॉडक्ट को बेहद ठोस और फिर से इस्तेमाल की जाने वाली पैकिंग में पेश किया गया है। यह ब्रैंड के चेंजमेकिंग ब्यूटी की…
जमशेदपुरःआज सुबह उज्जीवन स्माॅल फायनांस बैंक द्वारा “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत साक्ची आमबगान के नजदीक 100 मीटर के दायरे में साफ-सफाई की गई.सुबह के 8.00 से 9.00 बजे तक लगभग 40 की संख्या में बैंककर्मियों ने हाथों में झाड़ू और डस्टबिन लेकर बैंक के आस-पास का कूडा़-कर्कट साफ कर दिया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपीएचआर अंत्रय सन्याल उपस्थित थे.उन्होने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है.वे बोले अगर सारा देश यह तय कर ले कि हम अपने आस-पास गंदगी नहीं फैलने देंगे तो भारत का स्वच्छता…
