जमशेदपुर: झारखंड बंग भाषी समन्वय समिति के अध्यक्ष सह उद्योगपति विकास मुखर्जी ने शनिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सह पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त विजया जादव को ऑटो प्रोफाइल कंपनी के व्यावसायिक सामाजिक दायित्व ( कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को 2,40,0000 (दो लाख चालीस हजार) रुपए अनुदान दिए। उन्होंने बताया की रेड क्रॉस सोसाइटी जिस तरह समाज सेवा में अग्रसर रहते है चाहे वह रक्तदान हो या डिजास्टर मैनेजमेंट के छेत्र में सभी जगह मानव सेवा का कार्य करते है. उसी तरह हमारी भी एक जिम्मेदारी रहती है कि व्यवसाय के साथ साथ…
Author: BJNN Desk
पटना । बैगलेस सुरक्षित शनिवार के लिए टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा सर्वे कराया गया जिसमें हजारों शिक्षकों ने अपनी राय रखी जिसे टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर पटना जिले के बिक्रम प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय अराप के शिक्षक शिव कुमार ने शिक्षा विभाग को सुझाव दिया और बैगलेस शनिवार की शुरुआत हुई। निश्चित हीं छात्र हित मे उठाया गया यह कदम बच्चों के सर्वांगीण विकास मे मील का पत्थर साबित होगा। शिव कुमार एवं उनकी टीम द्वारा हर जिले मे डिस्ट्रिक्ट मेंटर के साथ साथ सभी सोशल मीडिया के माॅडरेटर के साथ रोज नए नए कीर्तिमान स्थापित किए जा…
चाईबासा। राज्य स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती के सुअवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान सह सम्मान समारोह का आयोजन गुटूसाई हिलटाॅप में रविवार को आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नीतिन प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री बिरुवा ने कहा कि रक्तदान महादान है जिससे अन्य किसी को जीवन मिलती है। उन्होंने आयोजन कमेटी की सराहना करते हुए आगामी आयोजन में हर संभव मदद की बात कही। आयोजन को सफल बनाने में मुखिया सुमित्रा देवगम, उपमुखिया राजू ठाकुर, जुलियानी कोड़ा, मोनल मुंडा, रामजीवन महंती, रोशनलाल कोंडाकेल, सुनीता देवी, संरक्षक देव…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को फिर शहर में थाना प्रभारियों को इधर उधर किया है. मानगो थाना में नए थानेदार के रुप में दोबारा विनय कुमार की पदस्थापना की गई है. पूर्व में विभागीय ट्रेनिंग में जाने के कारण उनकी जगह राजीव रंजन कुमार को पदस्थापित किया गया था, लेकिन गुरुवार को थानेदार राजीव रंजन 25 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ एसीबी के हत्थे चढ़ गए थे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था. थाना खाली होने के कारण तत्काल विनय कुमार को यहां प्रतिनियुक्त…
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) केवल धार्मिक कार्यों में ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा परिसर में जरुरतमंदो के लिए एक चिकित्सालय की शुरुआत की गयी। जिसका उद्घाटन सिख समाज में लोकप्रिय समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। इससे पूर्व जन कल्याण के लिए ग्रंथी करतार सिंह ने अरदास की। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले व शमशेर सिंह सिद्धू सहित कमिटी के समस्त सदस्य उद्घाटन मौके पर मौजूद थे।…
जमशेदपुर। झारखंड के अन्य यूनिवर्सिटीज के साथ जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में भी चांसलर पोर्टल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस पर शिक्षा एवं तकनीकी विभाग, उच्च शिक्षा निदेशालय, झारखंड सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के साथ 10 नवंबर, 2022 को निदेशक सूरज कुमार की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। 19 अक्टूबर को सभी यूनिवर्सिटीज को भेजे गए विभागीय पत्र में 15 दिनों में नामांकित विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कार्य संपादित करने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा बैठक हेतु सूचना दी गई थी। विभाग ने इतनी अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन एवं…
जमशेदपुर। शहर के मनोरम और खूबसूरत मंदिरों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली सूर्य मंदिर की खूबसूरती में राजनीतिक महत्वाकांक्षा लिए कुछ लोग ग्रहण लगाने की कोशिश में हैं। सूर्य मंदिर परिसर में बने छठ घाट के अंदर सरयू राय की ओर से बाल मेला को लेकर उद्घाटन मंच बनाया गया है। जहां 14 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सूर्य मंदिर समिति ने छठ घाट तालाब में बन रहे उद्घाटन स्टेज पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। इस मामले को लेकर मंदिर समिति की ओर से धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत कर स्टेज के निर्माण कार्य पर रोक…
रांची। पूरे झारखंड के लिए आज का दिन विशेष और ऐतिहासिक है । झारखंड विधान सभा से झारखंड वासियों की आत्मा और अस्मिता से जुड़े 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक पारित हो चुका है। आज पूरा झारखंड जश्न और खुशियां मना रहा है । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन में इन दोनों विधेयकों के सदन से पारित होने के बाद विधानसभा परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा एक बार फिर झारखंड के लिहाज से 11 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुका है। हमारी सरकार ने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ा गोविंदपुर के AKMM क्लब में झारखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री एवम झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन का 65 वाँ जन्मदिन झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महावीर मुर्मू के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में स्कूली बच्ची रिया भूमिज के द्वारा केक कटिंग किया गया बच्चों के बीच में टॉफी बिस्किट और और जरूरतमंदों के बीच में कंबल का वितरण किया गया इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा झारखंड टाइगर से चंपई सोरेन का युवा काल झारखंड राज्य को अलग करने की लड़ाई और मजदूरों की लड़ाई में बीत…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के जयरामनगर व लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
