जमशेदपुर : निकाय चुनाव, लोकसभा व राज्य चुनाव की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई है। इसे लेकर युवा वोटर को जागरुक करने, कालेजों में चुनावी साक्षरता क्लब गठित करने तथा शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरुक करने के लिए को-आपरेटिव कालेज में कोल्हान स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कालेजों के प्रिंसिपल व विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत को-आपरेटिव कालेज के प्राचार्य डा. अमर सिंह ने किया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहरी…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम (जीएम) की ओर से दो दिवसीय ‘फुलक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है. डिकोडिंग द फ्यूचर ऑफ कंसल्टिंग थीम पर आयोजित एस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग क्षेत्र के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं. पहले दिन एक्सेंचर के एमडी गणेशन रामचंद्रन, डेलॉयट इंडिया के पार्टनर व कंसल्टिंग प्रखर त्रिपाठी, जेडएस एसोसिएट्स के चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर अभिषेक त्रिगुणित, केपीएमजी इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अर्जुन वैद्यनाथन, इवाई के वर्कफोर्स एडवाइजर अनुराग मलिक, थाउसेंट्रिक के डायरेक्टर श्रीधर संपथिराव अपनी बातों को रखेंगे. वहीं दूसरे दिन हेल्पएज इंटरनेशनल के चेयरमैन सह योजना आयोग के पूर्व सदस्य…
जमशेदपुर: वीर बिरसा मुंडा की जयंती पर गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित अखिल भारतीय जनजातीय सम्मेलन, संवाद का आज शुभारंभ हुआ। सम्मेलन की शुरुआत भारत के सबसे सम्मानित जनजातीय नायक बीर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उद्घाटन समारोह 501 नगाड़ों की धुन गूंज उठा। इस मौके पर धूमधाम के साथ जावा का अनावरण किया गया। माझी परगना महल के पारंपरिक जनजातीय प्रमुख बैजू मुर्मू और दशमथ हांसदा, मुंडा मनकी संघ के गणेश पत पिंगुआ और रामेश्वर सिंह कुंटिया, 22 परहा के पुजार कोंगारी, मुंडा परहा, रविंद्र बराईक, सभा पति- चिक समाज, कौशिक…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने अपने बारीडीह कार्यालय में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित हुए बाल मेला की समीक्षा बैठक भाजमो कार्यकर्ताओं और मेला के आयोजन में लगे लोगों के साथ की। विधायक सरयू राय ने बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं और मेला के आयोजन में लगे लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मात्र एक सप्ताह की तैयारी में इतना अच्छा आयोजन हुआ इसका सारा श्रेय ईश्वर और मेला की व्यवस्था में बिना थके डटे रहे समस्त कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने इतने कम समय में तैयारी कर मेला को सफल बनाने के लिए…
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना इलाके के बंगोई नाला में मंगलवार सुबह एक 10 वर्षीय किशोर का शव पाया गया है। वही बहते हुए नाले में शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। वही इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणो की सूचना पाकर बोड़ाम पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एम जी एम अस्पताल भेज दिया है. मृतक ने गर्म कपड़े पहने हुए हैं और उसकी उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष है। शव देखकर प्रतीत होता है कि शव 2 से 3 दिन पुराना…
रेल खबर। आज टाटा से प्रस्थान करने वाली की खड़गपुर लोकल और बरकाकाना लोकल सहित कई ट्रेन प्रभावित होगी। दरअसल दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल के झारग्राम यार्ड में 15 नवंबर को फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्च किय़ा जाएगा। इस कारण इस मार्ग में ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक किया जाएगा। इसको लेकर इस मार्ग पर चलने वाली कई गाड़िया प्रभावित होगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। ट्रेनों का रद्द होना: गाड़ी संख्या 08069/08070 संतरागाछी-झारग्राम-संतरागाछी मेमू स्पेशल 15-11-2022 को रद्द रहेगी. ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन: गाड़ी संख्या 18033/18034 हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा एक्सप्रेस को 15-11-2022 को खड़गपुर से शॉर्ट…
जमशेदपुर: टाटा मेन हॉस्पिटल में आज ‘वर्ल्ड डायबिटीज डे’ के अवसर पर अपनी तरह के पहले डायबिटीज केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह सेंटर जमशेदपुर और आसपास के स्थानों के नागरिकों को मधुमेह और संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के समग्र प्रबंधन के लिए एक व्यापक समाधान के रूप में काम करेगा। यह केंद्र मधुमेह और संबंधित स्वास्थ्य बीमारियों के सर्वोत्तम प्रबंधन के लिए सभी एडवांस्ड डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक समाधान लाएगा। इसका उद्घाटन टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, टीएमएच के डॉक्टरों और टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की…
सरायकेला। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने चांडिल अनुमंडल के लोगो के लिए स्वास्थय को लेकर एक पहल की हैं। प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के सौजन्य से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र वासियों के लिए मानवीय और सामाजिक कार्यो के तहत एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की है। 14 नवम्बर सोमवार के दिन संध्या चार बजे चांडिल अनुमंडल अस्पताल परिसर में संस्था के मुख्य संरक्षक ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के द्वारा एम्बुलेंस की चाबी चांडिल अस्पताल के पदाधिकारी को सौंप दी गई। एम्बुलेंस मिलने से चांडिल बाजार समेत पुरे क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। सरायकेला खरसावां के सिविल…
आदित्यपुर: जमशेदपुर को आपरेटिव कालेज में जनजातीय गाैरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के कला एवं सांस्कृतिक विभाग के साथ ही बी एड विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा द्धीप प्रज्जवलित करके किया गया।कला एवं सांस्कृतिक विभाग की कोर्डिनेटर डा अंतरा कुमारी ने स्वागत भाषण दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविदयालय के प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सामाज व देश के विकास में जनजातीय समाज का बहुत बड़ा योगदान है। उसके बाद भी…
