Author: BJNN Desk

जमशेदपुर साकची मनोकामना मंदिर के पास जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के बगल मे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से लगभग 500 निशुल्क पौधों का वितरण किया गया। जैसे आंवला ,कटहल ,हर्रे, बहेरा, शीशम ,नीम ,महानीम सीता अशोक, अशोक ,सिंदूर, अनार, अमरूद ,जामुन ,करंज पीपल अन्य तरह के छोटे पौधे भी दिए गए। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से से पिछले 15 सालों से आज तक लगभग 1लाख 25 हजार से भी ज्यादा पौधा का निशुल्क वितरण…

Read More

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्वारा आगामी 01 दिसम्बर गुरूवार की संध्या कुलदेवी महासर माता का दूसरा मासिक कीर्तन उत्सव का आयोजन बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर भवन में होगा। कीर्तन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होगा। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण होगा। इस मौके पर स्थानीय भजन गायकों द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी का गुणगान किया जायेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए महासर माता परिवार की एक बैठक साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित महालक्ष्मी दादी मंदिर में प्रमोद भलोटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।…

Read More

नई दिल्‍ली/ रांची : एचपी इंडिया गेमिंग लैंडस्‍केप स्‍टडी 2022 के मुताबिक, भारतीय गेमर्स ने गेमिंग में कॅरियर बनाने की इच्‍छा जतायी है। इस अध्‍ययन के लिए देश के 14 शहरों से करीब 2000 प्रतिभागियों को चुना गया था जिन्‍होंने बताया कि गेमिंग से अच्‍छी आमदनी कमाने के साथ-साथ मल्‍टीपल कॅरियर विकल्‍पों की उपलब्‍धता के चलते गेमर्स इसे पसंद कर रहे हैं। भारत में एचपी की गेमिंग स्‍टडी के इस दूसरे संस्‍करण में, पीसी को गेमिंग के लिए सबसे पसंदीदा डिवाइस बताया गया है। 68% गेमर्स ने पीसी को पहली पसंद बताया क्‍योंकि इससे बेहतर प्रोसेसर्स, डिजाइन और ग्राफिक्‍स के…

Read More

जमशेदपुर। श्री हरि गोबिन्द सेवा समिति द्धारा भुइयाडीह स्लैग रोड़ स्थित नीतिबाग कॉलोनी (डीएभी स्कूल के पास) में भागवत कथा के प्रथम दिन गुरूवार को वृदांवन से पधारे श्रीहरि जी महाराज ने व्यासपीठ से धुंधकारी व गौकर्ण की कथा सुनाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में श्रीमद् भागवत महात्म्य के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है। सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं हो सकता। श्रीमद् भागवत कथा का 7 दिनों तक श्रवण करने से मनुष्य के सात…

Read More

जमशेदपुर। हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था और खनिज संपदाओं की खुली लूट जैसे मुद्दे को लेकर भाजपा शुक्रवार को विशाल आक्रोश प्रदर्शन करेगी। आक्रोश प्रदर्शन की सफलता और तैयारियों के निमित्त गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने आक्रोश प्रदर्शन की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के दौरान कई आवश्यक चर्चा कर प्रदर्शन को पूर्ण रूप से सफल बनाने की दिशा में विस्तृत वार्ता की गई। शुक्रवार को प्रस्तावित आक्रोश…

Read More

चाईबासा। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में शिक्षा एवं कल्याण विभाग का संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा विद्यालयों के बच्चों का बैंक खाता खोलने हेतु संचालित विशेष अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए आगामी 1 दिसंबर एवं 5 दिसंबर 2022 को पुनः सभी प्रखंडों में छात्रों के खाता खोलने हेतु विशेष कैंप आयोजन करने तथा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को उक्त के निमित्त बैंकों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा…

Read More

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के कनीमहुली पैसेंजर हॉल्ट में फुट ओवर ब्रिज गर्डर्स लॉन्च किया जाएगा। इस कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक किया जाएगा। इस कारण इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दिया गया है। अधिसुचना के मुताबिक खड़गपुर –टाटा मार्ग चलने वाली गाड़िया प्रभावित होगी। ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन: गाड़ी संख्या  18033/18034 हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा मेमू एक्सप्रेस को 29-11-2022 को खड़गपुर से शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसलिए दिनांक 29-11-2022 को खड़गपुर-घाटशिला-खड़गपुर के बीच गाड़ी संख्या 18033/18034 हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा एक्सप्रेस की सेवा रद्द रहेगी. ट्रेनों…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को स्नातकोत्तर सेमेस्टर 2 की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। छात्र नेता कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि स्नातकोत्तर सत्र 2021-23 सेमेस्टर 2 के विद्यार्थीयो का विगत अगस्त माह में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त हुई है, जिसके बाद त्योहारों की छुट्टियां शुरु हो गई। सीबीसीएस के तहत जितनी कक्षाएं चलनी चाहिए थी और जितने सिलेबस कंप्लीट किया जाना चाहिए था उसका 20% भी नहीं हुआ है और विगत 7 नवंबर को सेमेस्टर 2 परीक्षा फार्म तिथि घोषित की गई और आगामी 7…

Read More

रेल खबर। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के छर्रा और कांटाडीह स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज के पुराने गर्डरों को हटाया जाएगा। यह कार्य अगामी 25 नवंबर को किया जाएगा। इस कारण  इस मार्ग पर यातायात-सह-पावर ब्लॉक किया जाएगा। इस कारण इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होगी।  ट्रेनों का रद्द गाड़ी संख्या  13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस 25-11-2022 को रद्द रहेगी. ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन: गाड़ी संख्या  12883/12884 संतरागाछी-पुरुलिया-हावड़ा रूपसी बांग्ला एक्सप्रेस 25-11-2022 को आद्रा से शॉर्ट टर्मिनेटेड/शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसलिए गाड़ी संख्या 12883/12884 संतरागाछी-पुरुलिया-हावड़ा रूपसी बंगला एक्सप्रेस की सेवा 25-11-2022 को आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.…

Read More

चाईबासा।झारखंड सरकार के द्वारा आज ग्रामीण विकास विभाग व जलसंसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंताओं का फेरबदल किया गया है।इसी तबादले की सूची में लंबे समय से पदस्थापित पश्चिमी सिंहभूम जिले केग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शुनिल चंद्र नाथ का तबादला सरायकेला जिला कर दिया गया है।जबकी देवघर में पदस्थापित जितेंद्र पाशवान बने पश्चिमी सिंहभूम जिला ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता।,शुनिल चंद्र नाथ को सरायकेला जिला ग्रामीण विकाश विभाग विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बने।जबकी सरायकेला में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता को भी हटा दिया गया है।

Read More