जमशेदपुर : इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 6 महीने से 5 साल तक की उम्र के बच्चों को हर साल टीका लगवाने का सुझाव दिया है। बच्चों में पूरे साल फ्लू का खतरा रहता है, विशेष रूप से सर्दियों में और मानसून में यह खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। टीकाकरण के बाद शरीर में एंटीबॉडी विकसित होने में करीब 2 हफ्ते का समय लग जाता है, इसलिए मानसून या सर्दियों का मौसम आने के 2 से 4 हफ्ते पहले टीका लगवा लेना चाहिए। 5 साल से कम उम्र के बच्चों में न केवल फ्लू के…
Author: BJNN Desk
चाईबासा। जमशेदपुर से किरीबुरू जा रही मां भवानी शंकर बस हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कोचड़ा गांव के पास पलट गई है। जिसमें काफी संख्या में यात्रियों के घायल होने की सूचना है। यात्रियों के अनुसार बस की गति काफी थी। चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण बस पूरी तरह पलट गई। पुलिया के नीचे करीब 10 फीट से अधिक नीचे गड्ढा होने के कारण यात्रियों को काफी चोट लगी है। घायलों की संख्या करीब 15 से 20 बताई जा रही है। घटना के बाद जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, थाना प्रभारी जगन्नाथपुर यशराज सिंह सहित काफी संख्या में जगन्नाथपुर…
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी वन प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत हाटगम्हरिया के हांगरागुटू स्थित तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई है। मृत नर हाथी करीब डेढ़ माह का था। बताया जा रहा है कि 12-13 हाथियों का झुंड सोमवार को बिचाईबुरू जंगल से पानी पीने व नहाने तालाब आया था। तालाब में क्रीड़ा करने के दौरान एक शिशु हाथी तालाब में डूब गया। प्रभारी वनपाल सुजीत तिरिया ने बताया कि यह घटना सोमवार रात्रि है। घटना स्थल पर हाथियों के पैर के काफी निशान दिख रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथियों…
जमशेदपुर: जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डा अमर सिंह ने एक दस फीट के अजगर की जान बचाया। बताया जाता है कि मंगलवार को प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा महाविद्यालय से देर शाम को घर के लिए निकल रहे थे। तभी कुछ लोगो के द्वारा एक दस फीट के विशालकाय अजगर को घेरे हुआ था।प्राचार्य की नजर जब पड़ी तो उनको दया आ गया उनके द्वारा तुंरत लोगो को समझाया। उसके बाद किसी तरह से उक्त अजगर को पकड़कर बोरा में रखकर डिमना के जंगल में छोड़ दिया गया। प्राचार्य के इस कार्य पर सारे लोगों के द्वारा…
JAMSHEDPUR। XLRI’s Kautilya Consulting Club hosted its Consulting Conclave – FULCRUM on the 19th and 20th November. Fulcrum “Decoding the Future of Consulting” serves as a forum for stimulating discussions on new upcoming age issues. bringing together industry leaders who are pioneering change to evaluate real-world business dilemmas. It started with the lamp lightening ceremony followed by the Inaugural Address by Fr. S George, Director, XLRI Jamshedpur. Father George addressed the audience and stresses the need for and importance of consultancy today.. Dr. Sanjay Patro, Dean Academics, XLRI Jamshedpur addressed how Digital Era principles are very different. Guidance from the…
जमशेदपुर।एक्सएलआरआइ के कौटिल्य कंसल्टिंग क्लब की ओर से कंसल्टिंग कॉन्क्लेव फुलक्रम 2022 का आयोजन किया गया. “डिकोडिंग द फ्यूचर ऑफ कंसल्टिंग” थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया. एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर एस जॉर्ज व एकेडमिक डीन डॉ संजय पात्रों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान फादर एस जॉर्ज ने सभी को संबोधित करते हुए कंसल्टेंसी को आज के दौर की जरूरतें बतायी. साथ ही आने वाले दिनों में इस क्षेत्र का कितना महत्व बढ़ेगा, इससे जुड़ी बातें भी बतायी. डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय पात्रो ने बाताया कि कैसे डिजिटल…
जमशेदपुर: रोटारैक्ट क्लब ऑफ करीम सिटी कॉलेज ने आज नए विद्यार्थियों (2022-23) के लिए इंडक्शन कार्यक्रम ‘आरंभ’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2022- 23 के कार्यकाल के सभी बीओडी (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) सदस्यों का छात्रों से परिचय कराया गया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रियाज एवं रिंकू कुमार (डीआरएस) को प्लांट सैपलिंग भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान रोटरेक्टर सना वकील और दशिश झा ने पीपीटी के द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं को रोटरी इंटरनेशनल और रोटारैक्ट क्लब के उद्देश्य और उपलब्धियों से अवगत कराया। इस अवसर पर कॉलेज के…
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैम्बर मोबाईल एप का लांचिग का कार्यक्रम चैम्बर के के.पी. सभागार में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डी.बी. सुंदरा रामम, उपाध्यक्ष, रॉ मैटेरियल, टाटा स्टील उपस्थित थे। इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि पिछले एक वर्ष से प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के तर्ज पर चैम्बर को डिजिटलाईजेषन करने का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें सर्वप्रथम चैम्बर के वेबसाईट एवं सोषल मीडिया पर ध्यान दिया गया। साथ ही साथ चैम्बर के पदाधिकारी एवं सदस्यों की राय पर चैम्बर का मोबाईल एप बनाने पर…
चाईबासा। चक्रधरपुर में गिरिराज सेना प्रमुख कमल देवगिरी की 12 नवंबर को शाम भारत भवन के पास बम मारकर हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटना का उद्भेदन किया था । कमल देवगिरी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान को बताया गया । सतीश प्रधान भाजपा और धार्मिक संगठन से जुड़ा था वही कमल देवगिरी हत्याकांड को लेकर धार्मिक उन्माद और दो संप्रदायों के बीच तनाव फैल गया था। मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान का भाजपा के बड़े नेताओं के साथ पार्टी का पट्टा पहने और झामुमो…
चाईबासा-मंगलवार को आल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर झारखंड की टीम ने चिकित्सा मंत्री बन्ना गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की । साथ ही एसोसिएशन ने प्रदेश मे सामुदायिक स्वास्थय अधिकारियो को आ रही समस्याओं से अवगत कराया जिसमे ट्रांसफर पॉलिसी ( जो विगत 2 सालो से अवरुद्ध ) , नियमितिकरण – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार के पत्र के आलोक मे सामुदायिक स्वास्थय अधिकारियो को नियमित करने व उनका कैडर बनाने को लेकर मांग रखी गईं एवं प्रोत्साहन राशि को मानदेय के साथ जोड़ दिया जाए जैसा की अन्य राज्यों मे दिया जा रहा है स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का…
