जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से बुधवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के पत्रकारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की जाएगी। साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर में देश के प्रतिष्ठित अस्पताल फोर्टिस अस्पताल, कोलकाता के स्वास्थ्य विशेषज्ञ पत्रकारों की जांच करेंगे। उपरोक्त शिविर का विधिवत उद्घाटन सुबह 10 बजे उदितवाणी समाचारपत्र के संपादक सह वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल जी के करकमलों द्वारा होगा। इसे भी पढ़ें :-Jharkhand Good News :इस माह के अंत तक होगी 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति -मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन…
Author: BJNN Desk
रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस माह में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अतिरिक्त भी राज्य में हजारों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है और इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का राज्यस्तरीय शुभारंभ हुआ है। आने वाले समय में झारखंड में और 5 हजार विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। सभी उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्य…
जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा के चुने गए नए प्रधान सरदार तारा सिंह को सेवा मिलने पर सम्मानित किया। मंगलवार को सीजीपीसी के अन्य सदस्यों में मुख्य रूप से महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी व चंचल सिंह सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में सोनारी गुरुद्वारा पहुंचकर नवनियुक्त प्रधान तारा सिंह को अगले तीन वर्ष की सेवा मिलने पर शॉल ओढ़ाकर और सिरोपा देकर सम्मानित किया। सेवा मिलने के बधाई देते हुए सरदार भगवान सिंह ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है…
रांची। रांची प्रेस क्लब में आयोजित भव्य समारोह में जमशेदपुर के साहित्यकार नरेश अग्रवाल को बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान 2023 प्रदान किया गया । यह सम्मान पटना से आए साहित्य अकादमी से पुरस्कृत वरिष्ठ कवि अरुण कमल के हाथों दिया गया। अरुण कमल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भूषण, महादेव टोप्पो, प्रमोद कुमार झा, अशोक प्रियदर्शी आदि भी उपस्थित थे। अरुण ने नरेश की कृतियों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि वे 20 वर्षों से लगातार साहित्य की साधना कर रहे हैं एवं उनकी रचनाएं देश के प्रतिष्ठित…
जमशेदपुर। सीए संस्थान आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) की जमशेदपुर शाखा द्वारा जीएसटी के तहत नोटिस का जवाब कैसे दें और रीसेंट डेवलपमेंट अंडर जीएसटी के ऊपर सेमिनार का आयोजन कराया। बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स की सभागार में मंगलवार को आयोजित हुए इस सेमिनार में कोलकाता से आये मुख्य वक्ता सीए शुभम खेतान ने बताया कि समय बीतने के साथ आईटीसी लेने की शर्तें और सख्त होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर उत्तर का मसौदा तैयार करने से पहले सदस्यों को नोटिस में कमियों के बारे में सावधान रहना चाहिए। उन्होंने…
सरायकेला -खऱसावां। गम्हरिया स्थित XITE कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने 2 मई 2023 को एक दिवसीय छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया है। संगोष्ठी का विषय था “ग्रामीण भारत के विकास में वाणिज्य की भूमिका”। इस संगोष्ठी में विभाग के कुल 21 छात्रों ने भाग लिया और अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी का उद्घाटन प्राचार्य उप प्राचार्य व वाणिज्य संकाय शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉन्सेप्ट नोट कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. फादर मुक्ति क्लेरेंस ने दिया। पेपर मोटे तौर पर विभिन्न क्षेत्रों जैसे ई-कॉमर्स और विकास के दृष्टिकोण, ग्रामीण विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का जुड़ाव, ग्रामीण महिला…
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था समाधान ने भीषण गर्मी से गैर कंपनी क्षेत्रों में उत्पन्न जलसंकट को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क जलापूर्ति सेवा का शुभारंभ किया है. संस्था इसके लिए एक टैंकर के मार्फ़त बस्ती क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए लोगों तक जुस्को के सहयोग से स्वच्छ जल की सुविधा पहुंचाएगी. यह सेवा 30 जून तक जारी रहेगी. समाधान संस्था के दूरभाष नंबर 9304801186 पर संपर्क कर के एक दिन पूर्व आग्रह दर्ज करवानी होगी ताकि सुविधानुसार समय से उक्त स्थान पर जल सेवा मुहैया कराई जा सके. मंगलवार को बिष्टुपुर से समाधान संस्था के प्रमुख…
जमशेदपुर। टाटा स्टील ने सुबह टहलने वालों के लिए खुश खबरी दी है। टाटा स्टील ने जुबली पार्क के जयंती सरोवर के चारों ओर घूमने के लिए इसे आम -आदमियों के खोल दिया है। एक मई को टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्वीसेज के वीपी चाणक्य़ चौधरी ने इसकी विघिवत शुरुआत कर दी है। अब बिना जू में प्रवेश किए ही मार्निग वाॅकर जयंती सरोवर के चक्कर लगा सकते हैं. इसे भी पढ़ें :- मजदूर दिवस स्पेशल: जानिए JAMSHEDPUR शहर के मजदूरों का इस आवाज से खास है रिश्ता,इसके आवाज से ही काम के लिए होने लगते है तैयार टाटा जू के…
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था बीर खालसा दल ने किसी जरूरतमंद की मदद के उद्देश्य से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) को एक उच्च कोटि का कम्प्यूटर भेंट किया है। सोमवार को सीजीपीसी कार्यालय पहुंच कर बीर खालसा दल के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान सरदार भगवान सिंह को कम्प्यूटर के रूप में मॉनिटर, कीबोर्ड और सीपीयू भेंट स्वरूप दिया। बीर खालसा दल के प्रतिनिधिमण्डल में देविंदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरमिंदर सिंह भाटिया, चरणजीत सिंह, हरबीर सिंह भाटिया व हरविंदर सिंह मंटू शामिल थे जबकि सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह के अलावा महासचिव अमरजीत सिंह, चेयरमैन गुरदीप सिंह पप्पू, सलाहकार गुरचरण…
कोई भी काम तुच्छ नहीं होता,इंसानियत के उत्थान से जुडा हर श्रम मर्यादित है— लोयोला स्कूल
