
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था नारायण रेकी सत्संग परिवार जमशेदपुर द्वारा पितृपक्ष के प्रथम दिन बुधवार को साकची स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में जरूरतमंद 300 से अधिक लोगों के बीच नारायण भोग (खिचड़ी एवं खीर) का वितरण किया गया। सामाजिक एवं जनहित में नारायण रसोई का कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण रेकी सत्संग परिवार से जुड़ी महिलाओं का योगदान रहा।



