जमशेदपुर. पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शोकाकुल भाजपा कार्यकर्ता जसवंत सिंह के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी. इसके साथ ही जसवंत सिंह की मां और श्री गुरु अमरदास जी सेवा रत्न बीबी सविंदर कौर से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया. दरअसल टिनप्लेट बहादुर सिंह बागान निवासी जसवंत सिंह की बहन दलजीत कौर का हाल ही में बीमारी के कारण निधन हो गया था. पूर्व सी एम के साथ सांंत्वना देने के लिए इस भाजपा नेता भूपिंदर सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल, बलवीर…
Author: BJNN Desk
Jamshedpur : Promoting Sports as a way of life, Tata Steel’s Sports Department is organising Summer Camp 2023 for the children of the city. The Summer Camp will be organised from May 12-30, 2023, at JRD Tata Steel Sports Complex and other locations. The 22-disiplinary summer camp will offer a host of sports training ranging from Swimming to Horse Riding to Cricket to Hockey to roller-skating and others. The Summer Camp this year is special as its being organised not only at JRD Tata Sports Complex but also at four other locations to gather more participation. For Hockey enthusiasts – a…
रांची। जमीन घोटाले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने छवि रंजन से लंबी पूछताछ की।ED को सेना की जमीन, हेहल अंचल की जमीन सहित चेशायर होम सहित अन्य कई जमीनों के फर्जी दस्तावेजों में आईएएस की भूमिका के साक्ष्य मिले थे। जिसके आधार पर ईडी ने समन भेजकर उनसे पूछताछ शुरू की थी। आज IAS छवि रंजन को दुसरी बार बुलाया गया था।और लंबी पूछताछ के बाद ED ने छवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया है।
चाईबासा।जिला मुख्यालय से लगभग 60 KM के दूरी में अवस्थित प्रखंड जगन्नाथपुर में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत दो छात्रों का चयन (प्लेसमेंट) VSC स्टील लिमिटेड हांगकांग में किया गया है। जो जिले के लिए बेहद गर्व की बात है। जिले के उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने हांगकांग की कंपनी में चयनित होने पर दोनों छात्रों को बधाई दी है, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। छात्र मनजीत देवगम सत्र 2017-19 का छात्र है। उन्होंने फिटर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मनजीत देवगम प्रखंड चाईबासा का ग्राम पूर्णिया का निवासी है, और उसके पिता…
जमशेदपुर: खेल को जीवन जीने के तरीके के रूप में बढ़ावा देते हुए टाटा स्टील का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट शहर के बच्चों के लिए समर कैंप 2023 का आयोजन कर रहा है। समर कैंप का आयोजन 12-30 मई, 2023 तक जेआरडी टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित अन्य स्थानों पर किया जाएगा। 22-डिसिप्लिनरी समर कैंप में स्विमिंग से लेकर हॉर्स राइडिंग, क्रिकेट, हॉकी से लेकर रोलर-स्केटिंग और अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस साल का समर कैंप इसलिए खास है क्योंकि इसका आयोजन न केवल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बल्कि चार अन्य जगहों पर भी किया जा रहा है ताकि…
चाईबासा। पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा व आस के संयोजक सुशील बारला ने रांची में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव से गुरुवार को मुलाकात किया.9 उन्होंने सचिव से नक्सल प्रभावित गोईलकेरा प्रखंड अन्तर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रहे निर्मणाधीन आराहासा से कुटकुटिया, बोरियों से सांगाजाटा तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क निर्माण की जांच की मांग की. दोनों नेताओं ने बताया की उक्त सड़क का निर्माण ठेकेदार मेसर्स अभिनव इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. इस कार्य का एकरारनामा तिथि चार सितम्बर 2022 एवं कार्य की समाप्ति की तिथि 30 मार्च 2023 थी. लेकिन संवेदक द्वारा अभी…
जमशेदपुर । पूर्वी सिहभूम जिला के उपायुक्त ने जारी आदेश में कहा गया कि 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में 76.13 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है जिसमें पुरूष एवं महिला साक्षरता दर क्रमश: 84.51 एवं 67.23 प्रतिशत है। पुरूष एवं महिला साक्षरता दर में 17.28 प्रतिशत का अंतर है जिसके कारण जिले की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता है। कोविड- 19 महामारी के कारण समय पर जनगणना नहीं हो पायी है जिस कारण पिछले दशक में महिला साक्षरता दर में वृद्धि एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही…
रेल खबर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिनी स्टेशन और राजखरसावां स्टेशन में जल्द एक्सप्रेस ठहराव की हरी झंडी मिल गई है। जानकारी अनुसार हावड़ा- बड़बिल -हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी में और राजखरसावां स्टेशन में टाटा- एर्नाकुलम- टाटा एक्सप्रेस और दुर्ग- राजेंद्र नगर -दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस )का ठहराव जल्द होने जा रहा है। इसके लिए खूंटी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कई दिनों से प्रयासरत थे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मांग को रेलवे ने अनुमति दे दी है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। इसे…
अगर व्यक्ति का लक्ष्य समान है तो उनके बीच एकता लाना संभव है। आध्यात्मिक भावधारा का सृजन कर विश्व बंधुत्व के आधार पर एक मानव समाज की स्थापना को वास्तविक रूप दिया जाना संभव है।
जमशेदपुर: पहला इंटर जेडीसी वाटर पोलो टूर्नामेंट का समापन रोमांचक अंदाज़ में हुआ जिसमें पावर सिस्टम चैंपियन के रूप में उभरा। टूर्नामेंट 2-3 मई को आयोजित किया गया था जिसमें 25 टीमों ने भाग लिया था और प्रत्येक टीम में सात खिलाड़ी शामिल थे। मुकुल विनायक चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर, टीएफए और स्पोर्ट्स, संजय कुमार सिंह, स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमिटी (एसएसी) के चेयरमैन, और ओलंपियन आनंद मेनेजेस ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। टूर्नामेंट का फाइनल सेक्युरिटी एवं पावर सिस्टम्स के बीच खेला गया। मैच में टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पावर सिस्टम चैंपियन बनकर उभरा, जबकि सेक्युरिटी टीम प्रथम उपविजेता रही। कोक प्लांट ने द्वितीय उपविजेता के रूप में अपना स्थान सुनिश्चित किया। विजेता टीम ने चीफ से ट्रॉफी प्राप्त की और उपविजेता टीम ने चेयरमैन, एसएसी से ट्रॉफी प्राप्त की।
