जमशेदपुर. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के विवेकानंद कांफ्रेंस हॉल में आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कॉलेज में पिछले दिनों (30 जनवरी से 13 फरवरी) आर्ट एंड कल्चर सेल की ओर से दस दिवसीय वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में छह ग्रुप में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. सभी विद्यार्थियों ने अलग अलग विषयों पर आधारित न केवल वॉल पेंटिंग की बल्कि पेंटिंग के माध्यम से कॉलेज परिसर को एक अलग ही रूप में निखार दिया. जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से दिया. सभी पेंटिंग को जज…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जुगसलाई मारवाड़ी पाड़ा रोड़ की रहने वाली पुष्पा देवी (उम्र 85) की मौत के बाद भी उनकी आंखें रोशनी देती रहेंगी। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर पुष्पा देवी के निधन के बाद उनके पति ओम प्रकाश अग्रवाल एवं दोनों पुत्र जितेंद्र और संजय अग्रवाल की सहमति से शुक्रवार 05 मई को नेत्रदान जुगसलाई आवास पर ही करवाया गया जिससे दो लोगों की दुनिया रौशन होंगी। इस नेक कार्य में रौशनी संस्था की अध्यक्ष तरु गांधी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक केडिया, महिला मंच की सदस्यों की अहम भूमिका रही। इस पुनीत कार्य के लिए मारवाड़ी महिला…
आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 102 वां जन्म दिवस के अवसर पर मोतियाबिंद चिन्हित 5 रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में ऑपरेशन करवाया गया एवं निशुल्क लेंस लगाया गया दवा एवं चश्मा देकर उन्हें घर पहुंचा दिया गया
जमशेदपुर। जमशेेदपुुर शहर खूबसूरत के साथ साथ हरा भरा दिखे इसके लिए टाटा स्टील हमेशा प्रयास करती है कि शहर मे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगे। इस शहर को ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाता है। हाल के दिनों मे टाटा स्टील यूआईएसएल ने शहर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कई कार्य किए हैं।इसी क्रम में बिष्टुपुर गोलचक्कर का भी सौंदर्यीकरण किया गया है।इस सौंदर्यीकरण के दौरान बिष्टुपुर गोल चक्कर के अंदर लगाए पौधे लगाए गए हैं।यह पौधा हर आने जाने वाले राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र है। पौधे इतनी अच्छी बनावट के हैं कि इस गोल चक्कर…
जमशेदपुर। सीएच क्षेत्र स्थित प्ले स्कूल, स्टेप बाय स्टेप, ने विशेष रूप से माताओं के लिए एक टेरारियम कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य माताओं को एक नया कौशल सीखने के साथ-साथ मज़ेदार और रचनात्मक गतिविधि में संलग्न होने का अवसर प्रदान करना था। यह कार्यक्रम प्ले स्कूल में आयोजित किया गया था और इसमें कई उत्साही माताओं ने भाग लिया था। कार्यशाला ने एक सुंदर और टिकाऊ टेरारियम बनाने के बारे में चरण-दर-चरण निर्देश प्रदान किए। माताओं को सभी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई, जिसमें कांच के कंटेनर, पौधे, मिट्टी, चट्टानें और काई शामिल हैं। उन्हें अपने स्वयं…
जमशेदपुर। रविवार को निकलनेवाले खालसा फतेह मार्च को सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने सिख इतिहास के स्वर्णिम युग की बानगी करार दिया है। शनिवार को सदस्यों संग बैठक के दौरान उन्होंने एक-एक तैयारी का जायजा लिया। बैठक में भगवान सिंह ने समूह साध संगत से अपील करते हुए कहा है कि फतेह मार्च के दौरान विशेष तौर पर पालकी साहिब के सम्मान में सर को ढक कर ही रखें। बैठक में सुखविंदर सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय जज टीम का गठन किया गया जबकि जोगा सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम पालकी साहिब की निगरानी सेवा में…
जमशेदपुर। कल निकलने वाले खालसा फ़तेह मार्च के दौरान मानगो सिख नौजवान सभा संगत के बीच जस्सा सिंह राम रामगढ़िया, अकाली फूला सिंह एवं बाबा बंदा सिंह बहादर के इतिहास से जुड़े सवाल प्रशनोत्तरी पर्चे के रूप में संगत के बीच बांटेगी। इस बाबत जानकारी देते हुए सभा के महासचिव हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया की सिख इतिहास एवं गुरबाणी को घर-घर पहुंचाना एकमात्र उद्देश्य और संकल्प है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रश्नोत्तरी पर्चे में जवाब देने के बाद बंद लिफाफे में 10 मई तक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के कार्यालय में जमा करना होगा। इसके आधार सही उत्तर देने…
जमशेदपुर। अभिहित अधिकारी-सह- अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम पीयूष सिन्हा के निदेशानुसार खाद्य पदार्थों को लेकर चलाये गए जांच अभियान में कुछ व्यवसायियों के खाद्य पदार्थों के नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हरहरगुटू स्थिति राहुल साव के मसाला फैक्ट्री से मसाला एवं Adulterant को Enforcement नमूना, मेसर्स डगआउट साक्ची से पनीर, मंसर्स गंगा रिजेंसी न्यू बाराद्वारी का पनीर, मेसर्स सुरेन्द्र कैवर्त फुड पार्क, मानगो गोलचक्कर से घी का नमूना लेजर जांच के लिए रांची भेजा गया था। राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम से दिनांक 04.05.2023 को प्राप्त जांच प्रतिवेदन में राहुल साव के…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के रायपुर-रायपुर आरवी ब्लॉक हट के बीच दूसरी रेललाइन एवं रायपुर स्टेशन यार्ड का आधुनिकरण का कार्य किया जायेगा ।यह कार्य दिनांक 04 मई से 10 मई, 2023 (07 दिन) तक किया जायेगा ।इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
जमशेदपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर में पहलवानों द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण रव्वैये और मर्यादा लांघती कार्यवाई के विरोध में किसान आंदोलन एकजुटता मंच (कीआएएम) ने केंद्र सरकार के विरुद्ध गहरा रोष जताया है। शनिवार को किसान आंदोलन एकजुटता मंच, जमशेदपुर के सदस्यों ने पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त के माध्यम देश के राष्ट्रपति के नाम न्याय की गुहार लगते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से किसान नेता सरदार भगवान सिंह, मंथन कुमार, सुमित राय, सुजय राय, देवाशीष एवं गुरपाल सिंह टिक्कू ने उपायुक्त कार्यालय में पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन दिया। ज्ञापन…
