अन्नी अंमृता जमशेदपुर. आज मां तापसी चौधरी ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी की 14वीं पुण्य तिथि मना रही है. मात्र 17वर्ष की उम्र में ही वह असमय ही इस दुनिया से चली गई और आज भी मां का कलेजा फट जाता है. अपने खराब तबियत की वजह से मां तापसी चौधरी ने सार्वजनिक जगह पर कोई कार्यक्रम करने की जगह घर पर ही मौसमी के चित्र की पूजा कर, दीये जलाकर और शंख बजाकर श्रद्धांजलि दी.उन्होंने मरते दम तक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दुहराया.सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांत ओझा ने भी मौसमी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी…
Author: BJNN Desk
टीम आरपीएफ ने ऑपरेशन डब्ल्यूआईएलईपी (वन्यजीवों और जानवरों के अंगों की तस्करी) में 108 मामलों का पता लगाया और 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, आरपीएफ की मानव तस्करी विरोधी इकाइयां 740 से अधिक स्थानों पर कार्यरत ,4280 दलालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई
जमशेदपुर,: नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर और जूनियर मेन स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2023 आज से शुरू हो गई है। पहले दिन, नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) की टीम पूल ए में और हॉकी गुमला टीम पूल बी में छह अंकों के साथ सबसे आगे रही। हॉकी झारखंड के तत्वावधान में नवल टाटा हॉकी एकेडमी, जमशेदपुर, 8 से 12 मई तक एस्ट्रोटर्फ पिच पर चैंपियनशिप की मेजबानी कर रही है। आज के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी इंडिया के सचिव भोलानाथ सिंह तथा हॉकी झारखंड के सचिव विजय शंकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल…
जमशेदपुर। कदमा उपद्रव मामले में भाजपा एवं हिंदूवादी नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन 1. कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुए हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन के द्वारा भाजपा नेता अभय सिह सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। इन नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर महानगर भाजपा ने जिला मुख्यालय में धरना दिया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई । धरने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर जिस प्रकार भाजपा और…
जमशेदपुर : स्टील सिटी के नाम से मशहूर जमशेदपुर अब फिल्म के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां एक से बढ़कर एक फिल्म की शूटिंग हो रही है। अभी भोजपुरी फिल्म ‘खामोशी’ की शूटिंग चल रही है, जिसमें भाग लेने के लिए मुंबई से लगभग एक दर्जन कलाकार पहुंचे हैं। इसमें खास बात यह है कि स्थानीय कलाकारों को भी अपने भविष्य संवारने का मौका मिल रहा है। फिल्म के निर्माण में लगभग 80 प्रतिशत कलाकार स्थानीय ही हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेता राघव पांडे, अयाज खान, रितिका शर्मा, स्नेहा मिश्रा होंगी। वहीं, फिल्म के निर्देशक शहर…
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान और मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्धारा संयुक्त रूप से आगामी 11 मई गुरूवार को समर कैंप का आयोजन पारडीह काली मंदिर के पास गोल्डन लीफ रिसॉर्ट में किया गया हैं। साकची स्थित श्री अग्रेसन भवन से बच्चों को ले जाने और लाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस समर कैंप में 17 साल तक के उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इस एक दिवसीय समर कैंप में खोल, कला और शिल्प तथा शैक्षिक कार्यशालाओं सहित रोमांचक गतिविधियों और कई कार्यक्रमों का प्रदर्शन होगा। बच्चों को कार्यक्रम के दौरान…
जमशेदपुर । प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीथारमन से आग्रह किया की बेहद छोटे व्यापार करने वाले व्यापारियों पर अनेक वस्तुओं जिसमें खास तौर पर पेय पदार्थ शामिल हैं पर जीएसटी टैक्स की दर बेहद अधिक होने के कारण से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है और यदि टैक्स का सरलीकरण कर दिया जाए तो छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए आय दुगुनी हो सकती है ! इन छोटे व्यापारियों में किराना स्टोर, जनरल स्टोर,…
जमशेदपुर। टाटा स्टील डिस्ट्रीब्यूशन एंड प्रोसेसिंग लिमिटेड (टीएसडीपीएल) का ग्रेड रिवीजन 1अक्टूबर 2023 से देय (ड्यू) होना है, जिसको लेकर यूनियन काफी गंभीर है, दो माह पूर्व हुए यूनियन के कमिटी मीटिंग में अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने चार्टर ऑफ डिमांड (सी.वो.डी ) निर्माण करने की जिम्मेवारी यूनियन के संजीव कुमार, दिनेश कुमार, सचिदानंद, आर रवि, रंजन मिश्रा और प्रमोद उपाध्याय को सौंपी थी, वरिष्ठ सदस्य दिनेश कुमार ने बताया की दो माह तक लगातार विभिन्न कंपनी के यूनियन और उनको प्राप्त ग्रेड, मिल रही सुविधाओं का अध्यन करने और अपने कर्मचारियों के भावना को जानने के पश्चात चार्टर ऑफ डिमांड…
अजय धारी सिंह *मधुबनी:* सोमवार को मधुबनी रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष सह मुख्य अतिथि एसपी सुशील कुमार और विशिष्ट अतिथि सदर एसडीओ अश्वनी कुमार ने माल्यार्पण कर मनाया रेडक्रॉस दिवस। सेवा करने और नए सदस्य बनाने का लिया गया प्रण। सोमवार को मधुबनी रेडक्रॉस भवन में माल्यार्पण कर रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस के सचिव डॉक्टर गिरीश पाण्डेय द्वारा रेडक्रॉस की महत्ता बता कर की गई। इसके बाद उन्होंने पूर्व में रेडक्राॅस द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और उपस्थित आजीवन सदस्यों का मुख्य अतिथि एसपी सुशील कुमार और विशिष्ट अतिथि सदर एसडीओ अश्विनी कुमार से परिचय…
जमशेदपुर। अंकल ए आज साकची निकल पडे हैं अपनी स्कूटी लेकर….आखिर आंटी के पसंद की चावल और मसालें खरीदनी है.मनपसंद दुकान से जरुरत की सामग्री लेकर अंकल ने उसे स्कूटी के आगे वाले हिस्से में डाला और वापस अपने घर की ओर निकल पडे.सत्तर की उम्र के करीब आ पहुंचे अंकल ए आज भी अपने घर का राशन लाते हैं क्योंकि और कौन ला एगा? बेटे और बहु अमेरिका में सेटल्ड हैं और बेटी इंग्लैंड में…वृद्ध माता पिता रिटायर होने के बाद अपने शहर जमशेदपुर में ही रहते हैं क्योंकि यहां परिचितों की अपनी तादाद है जिससे इनका…
