जमशेदपुर : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (रीजनल पासपोर्ट आफिस), रांची के निर्देशानुसार जमशेदपुर और धनबाद के आवेदन केंद्र कल, 8 जुलाई को खुले रहेंगे. इस संबंध में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर (रांची) मनिता के. ने बताया कि जमशेदपुर और धनबाद के लिए पासपोर्ट जारी करना और आसान बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि दोनों शहरों में हमारे आवेदन केंद्र इस शनिवार (8 जुलाई 2023) को खुले रहेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि अगले 2-3 दिनों के भीतर अपॉइंटमेंट उपलब्ध होने तक जमशेदपुर केंद्र प्रत्येक शनिवार को खुला रहेगा. इच्छुक व्यक्ति अपॉइंटमेंट www.passportindia.gov.in पर ऑनलाइन बुक कर इस सेवा का…
Author: BJNN Desk
रेल खबर। तेलंगाना में फलकनुमा एक्सप्रेस के 3 डिब्बों में आग लग गई . इसके बाद इसे रोक दिया गया.सभी यात्री ट्रेन से उतर गए हैं किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जाता हैं कि ट्रेन में आग लगने की घटना तेलंगाना के पगिडीपल्ली-बोम्मईपल्ली के बीच हुई. सबसे पहले S4 बोगी में आग लगी. बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना लगते ही ट्रेन मे मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया. सभी लोग कूदकर नीचे उतर गए. इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इसे भी पढ़ें :-Indian Railway IRCTC : टाटा…
मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की, अब तक की उपलब्धियों की ली जानकारी
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 8 जुलाई से 10 जुलाई तक 682वां नेत्र शिविर स्व. हरि प्रसाद गिरधारी लाल जी जैन की स्मृति में पीएसपीएल जागृति के संयोजन के साथ नेत्र शिविर के दूसरे सत्र का शुभारंभ होगा। नेत्र शिविर की शुरुआत के साथ ही नेत्र रोगियों की सुविधा के लिए वार्ड को स्व. मदनलाल जी सावा तथा स्व. शान्ति देवी सावा के पुण्य स्मृति में सावा परिवार द्वारा वातानुकुलित किये जाने के उपलक्ष्य में उसका उद्धाटन किया जायेगा। पीएसपीएल, सावा परिवार, रेड क्रॉस सोसाईटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा…
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह का चयन रेड क्रॉस नेशनल मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड के लिए किया गया है। रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव के रूप में पिछले 18 वर्ष से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को देखते हुए रेड क्रॉस की राष्ट्रीय शाखा ने पूरे देश से उनका चयन किया है। राजभवन रांची ने राज्य में रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम के कार्यों, जिसमें को देखते हुए उनके नाम की अनुशंसा की थी, कोविड-19 में किये गये कार्यों को केन्द्र ने भी सराहा…
जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 122वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। गुरुवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय, के नारे से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा…
जमशेदपुर। विगत 25 जून को संपन्न हुए प्रथम जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (जेडब्ल्यूयूआरइटी)– 2023 का परिणाम लगभग एक सप्ताह के बाद ही जारी कर दिया गया है। कोल्हान क्षेत्र के साथ पूरे झारखंड की उच्च शिक्षा में पीएचडी करने को इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को इसका बेसब्री से इंतजार था। विदित हो कि इस पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट में कुल 90 अभ्यर्थी शामिल हुई थी। परिणाम में 60 अभ्यर्थियों को टेस्ट ‘सी’ के लिए सफल घोषित किया गया है। इस चरण में इन्हें सिनॉप्सिस प्रस्तुतिकरण और मौखिक परीक्षा का सामना करना होगा। इसे भी पढ़े:-Jamshedpur Women’s University: योगाभ्यास के साथ…
जमशेदपुर। रोटरी क्लब जमशेदपुर ईस्ट का 46वां इंस्टॉलेशन समारोह (शपथ ग्रहण) गोलमुरी क्लब में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी उपस्थित थे। निवर्तमान अध्यक्ष ने नये अध्यक्ष प्रेमा गोगना को कमान सौंपा। क्लब की नयी टीम इस प्रकार हैः- आईपीपी ओपी चोपड़ा, अध्यक्ष प्रेमा गोगना, उपाध्यक्ष सुभ्रजीत बसु, कोषाध्यक्ष अनीता पॉल, सचिव वीना मित्रा, संयुक्त सचिव विकास सिंह, निदेशक क्लब सेवा सुषमा पांडे, निदेशक सेवा परियोजना डॉ.अनूप गुप्ता, निदेशक जनसंपर्क वंदना जैन, निदेशक सदस्यता देव मदन बिहारी. सार्जेंट एट आर्म्स तमाली चक्रवर्ती. अभिजीत दत्ता., क्लब प्रशिक्षक डॉ जे…
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने गुरुवार को टाटा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12814 हावड़ा -टाटा स्टील एक्सप्रेस का रद्द कर दिया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।अधिसुचना के मुताबिक तकनीकी कार्य को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। इसे भी पढ़ें :-Jharkhand Band :जनशताब्दी खड़गपुर से वापस , खड़गपुर लोकल रद्द , गोरखपुर -शालीमार का मार्ग बदला, जानें और इन ट्रेनों पर भी असर बुधवार को मुंबई मेल सहित कई ट्रेनें प्रस्थान करेगी देरी से वही दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा, शालीमार सहित अन्य स्टेशनों से खुलने वाली कई ट्रेनें…
जमशेदपुर : लौहनगरी अब कलाकारों का गढ़ बनते जा रहा है। यहां एक से बढ़कर एक फिल्म व एल्बम का निर्माण हो रहा है। बीते सालों में एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी कला से सबकी ध्यान अपनी ओर खींच रहे है. लगभग एक दर्जन से ज्यादा ऑडियो स्टूडियो खूल चूके है। आधे दर्जन स्टूडियो का निर्माण भी चल रहा है। इस क्रम में बुधवार को शहर में एक नये ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो ‘ आर्यन रिकॉर्ड्स’ का उद्घाटन हुआ। स्टूडियो का उद्घाटन मुख्य अतिथि व देश के मशूहर ऑडियो कंपनी ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ के बिजनेश हेड बद्री नाथ झा फीता…
