रेल खबर।दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल डिवीजन को पहला वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए पूर्व तट रेलवे को वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक उपलब्ध करा दिया गया। वही रेलवे इसका परिचालन को लेकर तैयारिया शुरू कर दी है। *पुरी- राउलकेला के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस* रेलवे सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार पूर्व तट रेलवे को वंदे भारत एक्सप्रेस का आठ कोचो का एक रैक मिला है।संभावना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के इस रैक को पूर्व तट रेलवे पुरी- राउलकेला के बीच चला सकता है।क्योंकि ओङिशा के दौरे के क्रम…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर. जमशेदपुर कोर्ट में आज शाम जब लोगों की संख्या कम हो गई थी और आज का कामकाज समाप्ति की ओर था कि इसी बीच एडीजे वन के कोर्ट में सरे आम घुसकर क्लर्क राकेश कुमार पर अपराधी शाहिद बच्चा ने चापड से हमला कर दिया.हालांकि कोर्ट के कर्मियों ने उसे मौके पर पकड लिया और सीतारामडेरा पुलिस के हवाले कर दिया.वहीं घायल राकेश को इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया.हालांकि इस घटना में वो बाल बाल बच गए. घटना के संबंध में सीसीआर डी एसपी ने अनिमेष गुप्ता ने बताया कि हमलावर का आपराधिक इतिहास रहा है और…
जमशेदपुर:शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी का 362वें जन्म दिहाड़ा मनाने के लिए टाटानगर से 30 अगस्त को रवाना हुए श्रद्धालु आज सुबह 9.00 बजे अमृतसर पहुंचे हैं.इस बीच अयोध्या और लखनऊ के गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटियों की ओर से रेलयात्रा में शामिल सभी संगत के लिए न सिर्फ लंगर भेजा गया बल्कि महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया.अमृतसर स्टेशन के बाहर बाबा जीवन सिंह भलाई ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें बसों से दरबार साहिब पहुंचाया.सभी श्रद्धालुओं की रवानगी के बाद पदाधिकारियों ने बोले सो निहाल के जयकारे के साथ अमृतसर स्टेशन के…
धनबाद:आज रक्षाबंधन का त्योहार है सभी लोग पर्व का आनंद ले रहे हैं.इसी बीच प्रेस क्लब झरिया के सचिव और AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी को एक दुखद सूचना मिली कि हमारे पत्रकार साथी को डेंगू के कारण गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसे तुरंत मदद की जरूरत है. जानकारी के अनुसार प्रभात खबर झरिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार बबन झा डेंगू की चपेट में आ गये हैं.उनका ईलाज शक्ति नर्सिंग होम जोड़ा फाटक में चल रहा है.बस इस जानकारी को श्री जायसवाल ने प्रेस क्लब झरिया के ग्रुप में शेयर कर दिया कि…
जमशेदपुर। रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ सह अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा होगी।इसको लेकर केन्द्र सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि वर्तमान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह सीईओ एक 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे है ।उनके जगह में जया वर्मा सिन्हा को नियुक्त किया गया है। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। अधिसुचना के मुताबिक जया वर्मा सिंहा का कार्यकाल एक सितंबर से 31 अगस्त 2024 होगा। *जमशेदपुर की बहु है जया वर्मा सिन्हा* नव नियुक्त चैयरमैन जया वर्मा सिन्हा की शादी आईपीएस नीरज सिन्हा से हुई हैं।नीरज सिन्हा वर्तमान…
जमशेदपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का पावन त्यौहार रक्षाबंधन गुरुवार को शहर में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। रक्षाबंधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवास पर अपनी बहनों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्र की सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके आवास पर आए साकची, गोलमुरी, भालूबासा एवं मानगो क्षेत्र की सैकड़ों मुस्लिम बहनों ने पूर्व सीएम रघुवर दास की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बहनों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कर उनके…
जमशेदपुर। टिस्को एक्स अप्रेंटिस एसोसिएशन ने एजेंसी के माध्यम से ट्रेेड अप्रेंटिस की परीक्षा का विरोध किया है.इस संबंध में एसोसिएशन की तरफ से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के माध्यम से एमडी को ज्ञापन सौंपा गया है. एसोसिएशन की तरफ से सौंपे ग ए पत्र में लिखा गया है कि देश में सबसे पहले ट्रेड अप्रेंटिस की अवधारणा सबसे पहले टाटा स्टील(तत्कालीन टिस्को) में शुरु हुई.अप्रेंटिस एक्ट 1961 लागू होने से काफी पहले टाटा स्टील में सी क्लास अप्रेंटिस और आरटिजन ट्रेनिंग की बहाली होती थी.उस एक्ट को बनाने में टाटा स्टील का महत्वपूर्ण योगदान है.कंपनी के ट्रेड अप्रेंटिस…
जमशेदपुर–जुगसलाई स्थित राजधानी इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट कंपनी (रिटको) जुगसलाई के वस्त्र व्यापारियों का तक़रीबन 30 से 35 लाख का माल दिए बिना अपना आफिस बंद कर फरार हो गया है।ज्ञात हो कि जुगसलाई के विभिन्न वस्त्र व्यापारियों का माल सूरत,बालोतरा,जैतपुर एवं अन्य स्थानों से रिटको ट्रांसपोर्ट से आता था।जिसकी डिलीवरी स्थानीय आफिस के माध्यम से की जाती थी।विगत एक वर्षों से ट्रांसपोर्ट के स्थानीय प्रबंधक द्वारा माल देने में टाल मटोल किया जा रहा था।किसी व्यापारी का 10 बोरा माल आने पर 5 ही दिया जा रहा था और 5 बाद में देने की बात की जा रही थी।इस तरह व्यापारियों…
जमशेदपुर:”दरबार साहिब अमृतसर को जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं हैं.आज बड़ी संख्या में बाबा जीवन सिंह जी की जयंती को चेतना मार्च के रूप में मनाने के लिए जमशेदपुर से अमृतसर को रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है. मैं सभी श्रद्धालुओं से निवेदन करता हूं कि वे दरबार साहिब में अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ झारखंड राज्य में भी खुशहाली की अरदास करें”. उक्त बातें रंगरेटा महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जा रहे धार्मिक यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को टाटानगर स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं.श्री…
जमशेदपुर। लौहनगरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर बुधवार को सूर्य मंदिर समिति की बैठक सूर्य मंदिर परिसर, सिदगोड़ा में सम्पन्न हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल रहे। बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को पूरे भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें 5 से 7 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिता में राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता समेत एकल मटकी फोड़ आयोजित की जाएगी। वहीं, बैठक में मंदिर परिसर के छठ…
