Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Kolkata :10,000 मीटर और 5,000 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह और गत चैंपियन सावन  बरवाल टाटा स्टील वर्ल्ड 25K गोल्ड लेबल रेस में भारतीय एलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे 
Breaking News

Kolkata :10,000 मीटर और 5,000 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह और गत चैंपियन सावन  बरवाल टाटा स्टील वर्ल्ड 25K गोल्ड लेबल रेस में भारतीय एलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे 

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 9, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता,: टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने इतिहास रचते हुए 25 किलोमीटर दूरी की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस का दर्जा हासिल किया है। इस प्रतिष्ठित रेस में भारतीय एलीट वर्ग से 27 पुरुष और 13 महिलाएं 15 दिसंबर 2024, रविवार को रेड रोड की खूबसूरत पृष्ठभूमि में खिताब के लिए अपना दमखम दिखाएंगे।

#आमार कोलकाता सोनार कोलकाता एक बार फिर भारतीय खेल प्रतिभा का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। 1,42,214 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाली इस प्रतिष्ठित रेस में भारत के बेहतरीन एथलीट्स अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय एलीट पुरुष और महिला विजेताओं के लिए समान इनामी राशि सुनिश्चित की गई है, जहां प्रत्येक रेस के शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः ₹2,75,000, ₹2,00,000 और ₹1,50,000 प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, भारतीय एलीट वर्ग के धावकों के लिए इवेंट रिकॉर्ड बोनस के रूप में ₹1,00,000 का खास प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

अविनाश साबले ने भारतीय एलीट पुरुष वर्ग में 1:15:17 का समय दर्ज करते हुए मौजूदा इवेंट रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जबकि एल. सुरिया ने भारतीय एलीट महिला वर्ग में 1:26:53 के समय के साथ रिकॉर्ड कायम किया है। इस साल पुरुष वर्ग की कमान संभालेंगे मौजूदा स्टार गुलवीर सिंह, जो इन दिनों अपने करियर के शिखर पर हैं। 5000 मीटर (13:11:82) और 10,000 मीटर (27:14:88) में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर हाल ही में हांगकांग में आयोजित 17वीं एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर चर्चा में हैं। इसके अलावा, वह 2022 एशियाई खेलों के 10,000 मीटर वर्ग में कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुके हैं।

गत चैंपियन सावन बरवाल (1:17:49) टाटा स्टील वर्ल्ड 25K में अपना खिताब बचाने के लिए कोलकाता लौट रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वीडीएचएम 2024 का खिताब जीता है और इसके साथ ही 2023 एशियन क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप और वीडीएचएम 2023 में रजत पदक अपने नाम किया था। उनके साथ होंगे 2022 के टाटा स्टील वर्ल्ड 25K विजेता अभिषेक पाल, जो एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। पुरुष वर्ग में रोमांच बढ़ाने के लिए किरण मात्रे भी मैदान में उतरेंगे, जिन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने टीसीएस वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2024 में भारतीय कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीत दर्ज की और वीडीएचएम 2024 में तीसरा स्थान हासिल किया।

गुलवीर सिंह ने अपनी हालिया उपलब्धियों को याद करते हुए कहा, “2024 सत्र मेरे लिए बहुत ही शानदार रहा। इस सत्र में मैंने 4 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए, और इससे मुझे बेहद प्रेरणा मिली है। भारत की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय मानक बहुत ऊंचे हैं, और वहां हमें अपनी पूरी क्षमता दिखाने के लिए पेसर भी मिलते हैं। यह टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता में मेरा पहला अनुभव है, और मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा कि इस बार शीर्ष तीन में अपनी जगह बना सकूं।”

संजीवनी जाधव महिला वर्ग में प्री-रेस पसंदीदा के रूप में उतरेंगी। उन्होंने हाल ही में टीसीएस वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2024 में शानदार जीत दर्ज की और एशियन क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता। 2022 के टाटा स्टील वर्ल्ड 25K (1:34:23) की विजेता संजीवनी इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं, लेकिन उन्हें कड़ी चुनौती मिलेगी, खासकर लिली दास से, जिन्होंने वीडीएचएम 2024 में स्वर्ण पदक जीता। कविता यादव, जो वीडीएचएम 2023 की विजेता और वीडीएचएम 2024 में दूसरे स्थान पर रही, भी इस मुकाबले में अपनी जगह बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

संजीवनी जाधव ने कहा, “मैं टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता रेस के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। 2024 व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए अच्छा रहा, लेकिन मेरा ध्यान 2025 पर अधिक है, क्योंकि मैं एशियन और विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रही हूं, और इन प्रतियोगिताओं में अपनी पूरी ताकत लगाकर सर्वोत्तम प्रदर्शन करना चाहती हूं। टीएसडल्ब्यू 25K इस लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलता है, जो हमारे लिए अपनी व्यक्तिगत श्रेष्ठता साबित करने का शानदार मौका है। इस साल, मैं अपने सीनियर सहकर्मी एल. सुरिया का कोर्स रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी कोशिश करूंगी।”

उत्कृष्ट एथलीटों की एक शानदार लाइन-अप के साथ, 15 दिसंबर, रविवार को जब ध्वज लहराएगा, तो मुकाबला बेहद रोमांचक और कड़ा होने की उम्मीद है।

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता 2024 का लाइव प्रसारण 15 दिसंबर, रविवार को सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 1 HD पर सुबह 6:15 बजे से शुरू होगा।

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता 2024 – भारतीय एलीट लाइन-अप

पुरुष                                                        महिला

  1. गुलवीर सिंह                                             1. संजीवनी जाधव
  2. सावन बरवाल                                           2. लिली दास
  3. अभिषेक पाल                                            3. एकता रावत
  4. कालिदास हिरवे                                         4. तामसी सिंह
  5. किरण मात्रे                                               5. कविता यादव
  6. लोवप्रीत सिंह                                            6. श्यामली सिंह
  7. मनोज कुमार                                              7. निर्माबेन भारतजी ठाकोर
  8. दीपक बापू कुम्भार                                       8. मीनू शर्मा
  9. सर्वेश कुमार                                               9. अराधना कुमारी
  10. संदीप सिंह                                               10. कविता कालिरामन
  11. हेमंत सिंह                                                11. संघमित्रा महाता
  12. अंकित देशवाल                                          12. मदिना पॉल
  13. मनोज कुमार                                            13. भागीरथी
    ????????????????????????????????????

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: Outraged by ‘Gunda Tax’ in Bengal, Jamshedpur Truck Owners Threaten Indefinite Strike from 15th

May 10, 2026

Jamshedpur News: बंगाल में ‘गुंडा टैक्स’ से आक्रोशित जमशेदपुर के ट्रक मालिक, 15 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

May 10, 2026

Jamshedpur News: Prostitution Racket Busted at Lake View Resort in Dimna; Armed Villagers Catch 3 Couples

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.