जमशेदपुर । मनोहरपुर,चक्रधरपुर,राजखरसावा,सीनी से गम्हरिया ,आदित्यपुर और टाटा आने जाने वाले यात्रियों को लिए एक और ट्रेन की सौगात रेलवे ने दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल डिवीजन ने टाटा -राउरकेला-टाटा के बीच एक और मेमू ट्रेन चलाया है।सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन के शुरू होने से राउरकेला से टाटा से आने जाने वाले डेली पैसेजरो को राहत मिलेगी। खासकर इन जगहो से आदित्यपुर और गम्हरिया औधोगिक क्षेत्र आने जाने वाले लोगो को राहत मिलेगा। इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:टाटानगर स्टेशन को एक नहीं चार -चार नई ट्रेनो की मिली सौगात,जानिए समय-सारिणी 22 नवंबर…
Author: BJNN Desk
आदित्यपुर. आदित्यपुर के हरिओम नगर में 6एल एफ मैदान के बजरंगबली मंदिर प्रांगण में बुधवार को आंवले के वृक्ष के नीचे अक्षय नवमी पूजन का आयोजन हुआ. ये आयोजन कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में हुआ. पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ जिसमें शामिल होने के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और आम लोग शामिल हुए. इस मौके पर राज्य बीस सूत्री के पूर्व सदस्य शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह, भाजपा नेता रमेश हांसदा, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेश धारी, जिला कांग्रेस प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस…
जमशेदपुर। श्री टाटानगर गौशाला कमिटी द्धारा आयोजित तीन दिवसीय 104वां गोपाष्टमी समारोह के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार की शाम को बिष्टुपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका ममता मुरारका और सहयोगी संयोजिका श्वेता गनेड़ीवाल के संयुक्त नेतृत्व में मारवाड़ी समाज के लगभग 60 से अधिक पुरूष, महिला एवं बच्चों द्धारा शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब ताली बटोरी। इस दौरान ऐसा लगा कि समाज के सितारे जमीं पर उतर गये। भक्ति एवं मस्ती के दौरान इस कार्यक्रम में श्री कृष्ण लीला’ एवं फिल्मी गानों पर समाज के…
_बोलेगा बिहार पहल के तहत किए गए एक एंडलाइन सर्वे के नतीजे बताते हैं कि, महिलाओं के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो नालंदा और गया में 25% से बढ़कर 76% हो गई है_ बोलेगा बिहार राज्य में जमीनी स्तर पर सौर ऊर्जा समाधानों को लागू करने के लिए शुरू की गई एक पहल है, जिसकी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के नतीजे बताते हैं कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में विकेंद्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा (डीआरई) समाधानों को अपनाने वाली महिलाओं के प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अध्ययन से यह बात सामने आई…
जमशेदपुर। देश की प्रसिद्ध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट एक्सएलआरआइ और श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च ( एसआरआइएचईआर) के बीच 21 नवंबर 2023 को एक एमओयू हुआ है. हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उक्त दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य करेंगी. साथ ही हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर एक कोर्स डिजाइन किया जायेगा, जो हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए प्रबंधन कार्यक्रम व सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए मददगार होगा. हेल्थ केयर क्षेत्र में रिस्पांसिबल प्रोफेशनल को खास तौर पर तैयार करने के लिए दोनों ही…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती में झामुमो नेता द्वारा फायरिंग में घायल प्रवेश कुमार के परिजनों से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुलाकात की। कुणाल षाड़ंगी ने घटना की पूरी जानकारी लेकर परिवारजनों का हौसला बढ़ाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कोलकाता न्यूरो साइंस के डॉक्टर से फ़ोन पर बात करते हुए शीघ्र बेहतर इलाज करवाने का आग्रह किया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से भी बात कर गोली चालन में संलिप्त फरार अभियुक्त के अविलंब गिरफ्तारी का आग्रह किया। उन्होंने…
जमशेदपुर। सीजीपीसी द्वारा किए जा रहे स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास की प्रशंसा करते हुए समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस पुनीत कार्य में कार-सेवा कर अपने आप को भाग्यशाली बताया। अमरप्रीत सिंह काले ने स्वयं माथे पर ढलाई सामग्री ढोकर कार-सेवा कर ज़रूरतमंदों के कल्याण के लिये किए जा रहे इस महान कार्य का हिस्सा बने। बुधवार को इस सराहनीय कार्य पर अपनी बात कहते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भगवान सिंह एवं उनकी टीम की अगुवाई में सीजीपीसी काफी अच्छा कार्य कर रही है। शिक्षा और अच्छे स्वास्थ…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के विभिन्न मैथिली संस्था द्वारा टाटानगर के जयनगर तक ले लिया सीधी ट्रेन की मांग रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से की गई। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के प्रदेश सचिव पंकज झा के द्वारा दी गई। ज्ञातव्य हो की रेल मंत्री का अपने एक कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर आगमन हुआ था। इस अवसर पर जमशेदपुर के मिथिलावाशियो की जयनगर के लिए सीधी ट्रैन के लंबित मांग को अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, मिथिला सांस्कृतिक परिषद एवम ललित नारायण सामाजिक समिति के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन देकर पुनः उठाया गया। इस मांग की चर्चा स्थानीय सांसद विद्युत महतो जी के…
जमशेदपुर. मुसाबनी में पांच मृत हाथियों के संबंध में झारखंड उच्च न्यायालय को स्वतं संज्ञान लेकर पहल करने की आवश्यकता है.मुसाबनी क्षेत्र में बिजली के करंट से पांच हाथियों की दर्दनाक मृत्यु होने को लेकर माननीय झारखंड उच्च न्यायालय से निवेदन है कि वन क्षेत्र पदाधिकारी फॉरेस्ट रेंजर वननकर्मी, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई हो. ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हाथियों के बिजली के करंट से मृत होने को लेकर जनहित याचिका प्रेरणा सिंह बिंद्रा एवं अन्य बनाम भारत संघ में केंद्र सरकार एवं राज्य…
जमशेदपुर। मानगो न्यू पुरूलिया रोड़ स्थित श्याम भवन में श्री श्री श्याम जन्मोत्सव 2023 का आयोजन 23-24 नवम्बर (गुरूवार एवं शुक्रवार) को धुमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। इसका आयोजन शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल मानगो द्धारा किया जा रहा हैं। देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर दो दिवसीय 24वां श्याम जन्मोत्सव में यजमान के रूप में मंत्री बन्ना गुप्ता सपत्नी सुधा गुप्ता के साथ गुरूवार की शाम 08.15 बजे बाबा श्याम की पूजा अर्चना कर ज्योत प्रज्जवलित करेंगें। इससे पहले सुबह 09.15 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योत…
