जमशेदपुर : नेशनल यूनिवर्सिटी फार स्टडीज एंड रिसर्च इन ला (नेशनल ला यूनिवर्सिटी) रांची का दीक्षांत समारोह शनिवार को झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी के परिसर में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सह झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र उपस्थित थे। इसमें जमशेदपुर की बेटी को एलएलएम (कंस्टीच्यूशनल ला) की टापर शिल्पा शिवांगी को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। यह मेडल राज्यपाल व यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति ने प्रदान किया। शिल्पा की स्कूलिंग चिन्मया विद्यालय बोकारो, बीबीए एलएलबी सिंबोसिस इंटरनेशनल ला यूनिवर्सिटी पुणे से हुई…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर:आज पाकिस्तान में गुरूनानक देव जी के पवित्र तीर्थ स्थल ननकाना साहब के दर्शन कर लौटी संगत को रंगरेटा महासभा द्वारा टाटानगर स्टेशन में सम्मानित किया गया है.गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी से ननकाना साहब गुरुद्वारे पहुंची संगत आज वापस शहर लौट आई.रंगरेटा महासभा को जब यह जानकारी मिली तो संस्था की तरफ से दर्शन कर वापस आई संगत को स्टेशन पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल,राजेंद्र सिंह राजू,सुखदेव सिंह मिट्ठू,जसवंत सिंह गिल, जसवंत सिंह सिंधु,लकी सिंह सहित अन्य कई…
Anni Amrita जमशेदपुर . जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.आज दिन दहाड़े मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नं-16के पास तीन-चार की संख्या में आए अपराधियों ने सज्जाद नाम के युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे वह बुरी परह घायल हो गया.सूचना पर पहुंचे टाइगर जवानों पर भी हमलावरों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक टाइगर जवान रामदेव महतो घायल हो गया.स्थानीय लोगों और टाइगर जवानों की सक्रियता से एक अपराधी पकड़ा गया और दोनों घायलों को टीएमएच पहुंचाया गया.वहीं सज्जाद की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई.उधर घायल टाइगर जवान की भी अब मौत हो…
धनबाद। स्कैनिया कमर्शियल व्हीकल्स प्रा. लिमिटेड ने पीपीएस मोटर्स के साथ एक्सक्लुज़िव साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत वे भारत में स्कैनिया के माइनिंग टिप्पर्स के लिए एकमात्र प्रतिनिधि बन गए हैं। यह साझेदारी सेल्स एवं सर्विस संचालन के लिए देश भर में कवरेज को सुनिश्चित करेगी। स्कैनिया इंडिया हमेशा से टेक्नोलौजी से पावर्ड परिवहन के आधुनिक एवं स्थायी समाधानों को बढ़ावा देने में अग्रणी रहे हैं। कंपनी खान के मुख्य बिन्दुओं को पहचानकर, उनके विश्लेषण एवं सतत अनुकूल के आधार पर विशिष्ट समाधान उपलब्ध कराती है, ताकि उपलब्धता, उत्पादकता एवं उपभोक्ता के मुनाफ़े को बढ़ाया जा सके। यह…
जमशेदपुर। जमशेदपुर को ऑपरेटिव काॅलेज के विवेकानंद सभागार में महाविद्यालय के जीव विज्ञान से सेवानिवृत डा के के शर्मा के निधन पर महाविद्वयालय परिवार के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आ नेतृत्व महाविद्वयालय के प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। शोकसभा को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि उनके द्वारा चलाये जो रहे नदी का जल प्रदुषण एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने के कार्य स्वर्गीय डा के के शर्मा ने काफी योगदान दिया । जिसको कभी…
जमशेदपुर । जल्द ही टाटानगर स्टेशन से बादामपहाड के लिए शाम को एक और ट्रेन की शुरूआत होगी।इसके लिए रेल मंत्रालय ने अपनी मंजूरी भी दे दी है। आठ कोच वाली मेमू ट्रेन का परिचालन जल्द होगा। हालांकि इस ट्रेन के परिचालन की तिथि की घोषणा नही की गई है । इसे भी पढ़ें :-South Eastern Railway:सिनी,राजखरसावा,चक्रधरपुर से गम्हरिया ,आदित्यपुर और टाटा आने-जाने के लिए मिली एक और ट्रेन,देखे समय -सारिणी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मज़दूरों और को होगा लाभ प्रस्तवित समय के अनुसार यह ट्रेन शाम को 6 बजे टाटानगर से बादामपहाड के लिए प्रस्थान करेगी। शाम को…
जमशेदपुर। भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने पहली बार एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर एक लाख करोड़ का बाजार पूंजीकरण देखा। 2012 में अपनी स्थापना के बाद से, एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म ने हमारे देश के बढ़ते छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए एक व्यवहार्य और टिकाऊ अवसर प्रदान करने में उत्प्रेरक के रूप में काम किया है। आज तक, 397 कंपनियां 7,800 करोड़ से अधिक की फंड जुटाने के साथ एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध हुई हैं। वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया निफ्टी एसएमई इमर्ज इंडेक्स, जिसमें वर्तमान में 19 क्षेत्रों की 166 कंपनियां शामिल हैं, ने…
जमशेदपुर: झारखंड विश्वविद्मयालय महाविद्वयालय कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल कर्मचारीयों के विभिन्न समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव व वित पदाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र ठाकुर एवं महामंत्री चंदन कुमार के द्वारा किया जा रहा है। महासंघ के द्वारा निवनियुक्त कुलसचिव डा राजेंद्र भारती एवं वित पदाधिकारी डा विनय कुमार सिंह को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महासंघ के द्वारा दोनो पदाधिकारी को समस्या सं अवगत कराया गया।कुलसचिव डा राजेंद्र भारती एवं वित पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि कर्मचारी के सभी समस्या का निदान…
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था युवा( यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) एवं विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोर्टियम, क्रिया न्यू दिल्ली के तत्वावधान में 16 दिवसीय अभियान के तहत असमानता से समानता ,सबकी गिनती एक समान के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय सेमिनार सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ किया गया। युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने बताया कि आज हमें मिलकर हिंसा की स्थिति पर बात करने की जरूरत है कि कहां कहां पर गैप है, जिसे हमें दूर करने की पहल करनी है ताकि समानता के साथ सब की गिनती हो ।पैनल डिस्कशन में झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार,…
जमशेदपुर। जुगसलाई में दो दिवसीय श्री राणी सती दादी का मंगसीर नवमी महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई के तत्वावधान में आयोजित 24वां महोत्सव के दूसरे दिन जुगसलाई डी कोस्टा रोड़ स्थित रंगलाल मैरिज हाऊस में राणी सती दादी जी के सामूहिक मंगल पाठ में 801 महिलाएं चुदड़ी ओढ़े राजस्थानी परिधान में शामिल हुई। सभी महिलाओं के बीच सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। दादी जी को 56 प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया गया। देर रात महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। सुधा-अनिल कुमार अग्रवाल (समिति अध्यक्ष) ने…
