जमशेदपुर। स्पेशल कैंप के अंतर्गत तीसरे दिन सोमैया झोपड़ी ग्राम में जागरूकता अभियान चलाया गया । जागरूकता अभियान की शुरुआत में गांव के मुखिया भारत जोरा, ग्राम प्रधान तथा पूर्व मुखिया लक्ष्मी सोए को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया l एनएसएस छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति, बाल विवाह, इत्यादि समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूकता फैलाई गई।छात्राओं द्वारा गांव के बच्चों को खेल एवं मूल्य गीतों के द्वारा स्वच्छता एवं देश भक्ति का पाठ पढ़ाया गया ।इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया गया जिसके अंतर्गत उन्हें पेपर बैग, पापड़ बड़ी बनाना…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वायआई जमशेदपुर ने युवा सदस्यों के लिए दलमा पहाड़ी पर ट्रैकिंग का आयोजन किया। वर्ल्ड माउंटेन डे के उपलक्ष में आयोजित इस ट्रैकिंग में अरका जैन विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय और श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 35 से अधिक उत्साही छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिभागी पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान पूर्व में अन्य ट्रेकर्स द्वारा छोड़ी गई बोतलों और पॉलिथीन सहित प्लास्टिक कचरे को साफ करने के सार्थक प्रयास में लगे रहे। सुबह 6 बजे शुरू हुई इस ट्रैकिंग में छात्रों ने दृढ़ संकल्प…
जमशेदपुर। रविवार को एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मौजूद थे. उन्होंने टाटा स्टील के ग्लोबल सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक प्रो. संजय पात्रो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान के लिए सफलता पूर्वक 75 साल पूरे…
जमशेदपुर। बाबा श्याम के प्रिय सूरजगढ निशान (दिब्य निशान) को लेकर कपिल इंदौरिया अपने पुरी मण्डली के साथ पहली बार जमशेदपुर की धरती पर आगामी 21 दिसम्बर गुरूवार को पधार रहे हैं। उन्हें श्याम भक्तों के विशेष अनुरोध पर श्री श्याम सेवा संघ सोनारी द्वारा आयोजित होने वाले 21वां श्याम महोत्सव में आमंत्रित किया गया हैं। इस दिब्य निशान का सभी श्याम प्रेमियों को दर्शन हो और 21वां महोत्सव को सफल बनाने के लिए रविवार 10 दिसम्बर की शाम को सोनारी राजस्थान मंदिर में एक बैठक श्याम सेवा संघ सोनारी के अध्यक्ष अशोक दीवान की.अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…
जमशेदपुर। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर 2006 के (2023-2026) के नए अध्यक्ष संजीव भारद्वाज चुने गए हैं जबकि महासचिव पद पर विकास श्रीवास्तव को चुन लिया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष (दो) पद के लिए दैनिक हिंदुस्तान के राकेश सिंह एवं द टाइम्स भारत के सुमित कुमार झा, सह सचिव (दो) पद के लिए दैनिक जागरण के अमित तिवारी एवं दैनिक उदितवाणी के वेद प्रकाश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष (एक पद) के लिए न्यूज टाइम्स के गंगाधर पांडे उर्फ मनमोहन पांडे चुने गए। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भवन साकची के सभागार में मतदान एवं मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई। सुबह…
जमशेदपुर। अग्रणी लघु वित्त बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्ज्जीवन एसएफबी) ने प्रीमियम ग्राहक वर्ग के लाभार्थ मैक्सिमा बचत खाता और बिजनेस मैक्सिमा चालू खाता आरंभ करने की घोषणा की है। इन नई पेशकशों के माध्यम से उज्जीवन ने विभिन्न प्रकार की सेवाएँ और लाभ प्रदान करके अपने नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को शानदार और और बेहतर बनाने का लक्ष्य बनाया है। इन उत्पादों को ग्राहकों को उनकी अलग-अलग वित्तीय और बैंकिंग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न लाभ, बेहतर सुविधाएँ और एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस संबंध…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नोआमुंडी के दूरस्थ इलाकों में किया औचक निरीक्षण*
जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह से शिष्टाचार मुलाक़ात कर राज्य में मनरेगा, पीएम आवास व सड़क योजना की धीमी रफ्तार पर विशेष संज्ञान लेने का आग्रह किया। कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड में राज्य सरकार द्वारा मनरेगाकर्मियों के हितों की अनदेखी किये जाने को लेकर हस्तक्षेप और विशेष दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार मनरेगाकर्मियों की लगातार उपेक्षा कर रही है। जो वादे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से किया था उसे पूरा नहीं किया जा रहा…
जमशेदपुर। जमशेदपुर नोटिफायड एरिया कमेटी यानि जमशेदपुर अक्षेस की नई पार्किंग बंदोबस्ती का विज्ञापन निकला है जिसको लेकर पूर्व विधायक सह झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कुणाल षाड़ंगी न सिर्फ बिफर पड़े हैं बल्कि उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.साथ ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से पूछा है कि अक्षेस को इस लूट की छूट क्यों मिली? क्या है मामला? ——————– दरअसल विज्ञापन के अनुसार नई पार्किंग व्यवस्था के तहत साकची और बिष्टुपुर को 32 पार्किंग जोन में बाटा गया है.हर जोन में दस रूपये पार्किंग लगेगी.मौजूदा व्यवस्था के तहत एक इलाके में एक बार रसीद काटने पर उस दिन उस…
जमशेदपुर। सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह द्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के दौरान होर्डिंग पर गुरुओं के तस्वीरें और सिरोपा रोकने की सकारात्मक सोच के लिए जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने उन्हें सम्मानित किया। वहीँ पत्रकारिता के क्षेत्र में सिख कौम की सेवा के लिए प्रवक्ता बलजीत संसोआ का भी सम्मान हुआ। शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के कार्यालय में हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरमत प्रचार सेंटर का प्रतिनिधित्व करते हुए भगवान सिंह और बलजीत संसोआ को गुरबाणी लिखी स्मारिका भेंट कर उनका सम्मान किया। जमशेदपुरी का…
