
जमशेदपुर |
औद्योगिक मशीनरी और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए आयोजित इंडोमैक 2026 – बी2बी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो का आज अंतिम दिन है। यह एक्सपो 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक जमशेदपुर में आयोजित किया गया, जिसे उद्योग जगत से शानदार प्रतिसाद मिला।
उद्यमियों के साथ टाटा ग्रुप के अधिकारियों की भागीदारी
इस वर्ष एक्सपो में स्थानीय और क्षेत्रीय उद्यमियों के साथ-साथ टाटा ग्रुप के अधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के औद्योगिक एक्सपो का आयोजन और बड़े स्तर पर तथा वर्ष में कम से कम दो बार किया जाना चाहिए, ताकि पूर्वी भारत के उद्यमी मशीनरी और तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों से सीधे रूबरू हो सकें।
आधुनिक तकनीक से जुड़ने का मंच
उद्यमियों का मानना है कि ऐसे एक्सपो से उन्हें अपने उद्योगों में नई और आधुनिक मशीनों तथा अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने का अवसर मिलता है, जिससे उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों में सुधार संभव है।
पांचवीं बार आयोजित हुआ इंडोमैक एक्सपो
गौरतलब है कि यह एक्सपो इंडोमैक बिजनेस सोल्यूशन्स द्वारा ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से पांचवीं बार आयोजित किया गया है। आयोजकों के अनुसार, आज अंतिम दिन होने के कारण बड़ी संख्या में उद्यमियों के पहुंचने की संभावना है।
READ MORE :Adityapur News :NIT जमशेदपुर में AI और MSME पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न, उद्यमियों को मिला तकनीकी सशक्तिकरण
देश-विदेश की कंपनियों को मिला बेहतर रिस्पॉन्स
इंडोमैक टीम ने बताया कि एक्सपो में भाग ले रही देश और विदेश की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण उन्हें उम्मीद से कहीं अधिक रिस्पॉन्स और मशीनों की बुकिंग मिलना है। कई कंपनियों ने एक्सपो के दौरान ही बड़े व्यावसायिक सौदे भी किए हैं।
निःशुल्क प्रवेश, तय समय
यह औद्योगिक प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था रही। आयोजकों के अनुसार, इंडोमैक 2026 ने पूर्वी भारत के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है।



