Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ADITYAPUR NEWS :एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ, कई प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
Breaking News

ADITYAPUR NEWS :एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ, कई प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर, ।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में शुक्रवार शाम से हिंदी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ हुआ। संस्थान में हर साल की तरह इस बार भी 12 से 30 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के डायमंड जुबली कॉम्प्लेक्स में हुआ।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी श्री सत्यनारायण नंदा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी को न केवल मातृभाषा बल्कि राजभाषा के रूप में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों में हिंदी का उपयोग बढ़ने से देश में भाषा की एकजुटता और मजबूत होगी।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS :NIT जमशेदपुर टाॅप 100में हुआ शामिल

इस अवसर पर कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पणी, आलेखन और टंकण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कर्मचारियों को अपने दैनंदिन कार्यों में हिंदी के प्रयोग के प्रति प्रेरित करना है। वहीं विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, निबंध लेखन, काव्य-पाठ, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों से छात्रों में हिंदी के प्रति अभिरुचि बढ़ाने और भाषाई सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने कहा कि हिंदी पखवाड़ा केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमें हमारी मातृभाषा की गरिमा और महत्व का बोध कराता है। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि वे अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में हिंदी का प्रयोग बढ़ाएं।

इस अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक डॉ. राम विनय शर्मा, कुलसचिव कर्नल निशिथ कुमार राय, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार ने किया।

READ MORE :Jamshedpur News :एनआईटी जमशेदपुर को एनआईआरएफ रैंकिंग में टाॅॅप 100में शामिल होने की उपलब्धि पर मीडिया के साथ हुई विशेष चर्चा,संस्थान ने साझा किया भविष्य का रोडमैप

पूरे समारोह का सफल आयोजन हिंदी समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी संस्थान के उप कुलसचिव सह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भगत ने दी।

एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी पखवाड़ा का यह आयोजन न केवल भाषा के प्रचार-प्रसार का माध्यम है बल्कि छात्रों और कर्मचारियों को भाषा के प्रयोग में दक्ष बनाने का भी अवसर है। यह पहल संस्थान की शैक्षणिक और सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कीनन स्टेडियम में रोमांच की हद पार, अर्बन सर्विसेज ने टाटा स्टील क्रिकेट को 1 रन से हराया

May 6, 2026

Jamshedpur News: बिजली-पानी संकट पर JMM-कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, Raghubar Das के नेतृत्व में DC ऑफिस पर होगा बड़ा प्रदर्शन

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल लीग में शिक्षा निकेतन की बड़ी जीत, SDSM को 69 रनों से रौंदा, अरसलान चमके

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.