आदित्यपुर,: पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उद्यमी रविन्द्र किशोर सिन्हा उर्फ आरके सिन्हा के निधन पर इसरो के अध्यक्ष बताए गए रुपेश कतरियार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत सिन्हा को नेकदिल इंसान बताते हुए कहा कि उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई निकट भविष्य में करना मुश्किल होगा।
अपने शोक संदेश में रुपेश कतरियार ने आरके सिन्हा के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि आरके सिन्हा एक नेकदिल इंसान थे। उनका निधन दुखद है और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

