
आदित्यपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आदित्यपुर के बंता नगर में आदित्यपुर स्टडी सेंटर और करियर डिफेंस अकादमी के नए कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड आंदोलनकारी एवं सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष खिरोद सरदार ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को याद किया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि! ‘झारखंड चेतना मंच’ ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाई गांधी जयंती
बच्चों के बीच बांटे गए लड्डू
कार्यक्रम के दौरान कोचिंग सेंटर में मौजूद बच्चों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंटर की शुरुआत की गई है।
प्रतियोगी परीक्षा और डिफेंस की तैयारी पर फोकस
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। आदित्यपुर स्टडी सेंटर के प्रमुख दीपक कुमार और करियर डिफेंस अकादमी के प्रमुख विक्रम कुमार ने सेंटर की गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी।
आयोजकों के अनुसार, सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और डिफेंस से संबंधित परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देने का प्रयास किया जाएगा।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: टेंपो चालकों की समस्याओं पर मंथन, स्टैंड व्यवस्था और छठ पर्व की तैयारियों पर हुई चर्चा
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, समाजसेवी विष्णु गिरी, वार्ड की पूर्व प्रत्याशी अनीता महतो, दीनू महतो, दीपू गोप, मुकेश कुमार, सत्य प्रकाश, अमित पासवान, मनीष कुमार, सूरज भैया, बबलू, अशोक, मृत्युंजय सरदार और प्रभाकर प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उत्साह देखने को मिला।


