Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Adityapur News :तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, आदित्यपुर जलापूर्ति योजना के चालू होने की फिर मिली तारीख
Breaking News

Adityapur News :तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, आदित्यपुर जलापूर्ति योजना के चालू होने की फिर मिली तारीख

आदित्यपुर में जलापूर्ति योजना में देरी के खिलाफ जनकल्याण मोर्चा व अधिवक्ता संघ का धरना
BJNN DeskBy BJNN DeskJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

​आदित्यपुर.

भीषण गर्मी के बीच हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा चुका है. भूगर्भ जलस्तर (Groundwater level) के काफी नीचे चले जाने और सरकारी पाइपलाइन जलापूर्ति योजना के अब तक शुरु न होने से नाराज स्थानीय निवासियों और जन कल्याण मोर्चा ने नगर निगम प्रशासन और संबंधित एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अधिवक्ता ओम प्रकाश के नेतृत्व में जन कल्याण मोर्चा व अधिवक्ता संघ ने जल्द जलापूर्ति चालू करने की मांग को लेकर आकाशवाणी चौक पर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया. इसमें मुख्य रुप से शारदा देवी, लिलि दास, वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा, पार्षद सुधीर चौधरी समेत विभिन्न वार्डों के पार्षदों, अन्नी अमृता, वरिष्ठ नागरिक गण और आम लोगों ने भाग लिया.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर के तीन विद्यार्थियों का BEL में शानदार चयन, रक्षा और मिसाइल तकनीक में दिखाएंगे अपना कमाल

धरना में तीन मांगों को रखा गया–

1–सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अविलंब चालू हो

2–सभी उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन अविलंब दिया जाए

3–सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अगस्त 2026 तक चालू हो

इस दौरान नगर निगम के प्रशासक और जलापूर्ति से संबंधित एजेंसी के पदाधिकारी भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर आदित्यपुर -2 में स्थित सहारा सिटी और आदित्य सिंडिकेट में जलापूर्ति शुरु हो जाएगी. उन्होंने कहा कि 15 जुलाई तक सीतारामपुर वाटर प्लांट शुरु हो जाएगा. वहीं फाॅरेस्ट क्लियरेंस न होने से सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दिसंबर तक शुरु हो पाएगा. ऐसे में वार्ड -17 और आदित्यपुर-1 के अन्य हिस्सों में लोगों को इंतजार करना होगा.

READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :WBCS परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, रांची और हावड़ा के बीच चलेगी एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन

2018 में आदित्यपुर जलापूर्ति योजना का हुआ था शिलान्यास, 8 साल बाद भी जलापूर्ति शुरु नहीं

​धरने का नेतृत्व कर रहे जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि लगभग 395 करोड़ रुपये की लागत वाली मेगा पेयजल योजना को मार्च 2022 तक ही पूरा हो जाना था, लेकिन 2026 आने के बावजूद यह योजना कछुआ गति से चल रही है. एजेंसी और नगर निगम के अधिकारी सिर्फ नई तारीखें दे रहे हैं, जबकि धरातल पर जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है. ​​ओम प्रकाश ने चेतावनी दी कि आज प्रशासन की ओर से जो 15 जुलाई की तारीख दी गई, अगर उस पर अमल नहीं होगा तो 19 जुलाई को बैठक होगी और आगे के आंदोलन की रणनीति बनेगी.

ड्राई जोन बन चुका है आदित्यपुर

धरने में शामिल वार्ड पार्षदों और अन्य लोगों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र (JIADA) की फैक्ट्रियों द्वारा अत्यधिक दोहन के कारण रिहायशी इलाकों के बोरवेल और चापाकल पूरी तरह सूख चुके हैं.
​जनता को मजबूरी में हर दिन महंगे वाटर जार और निजी टैंकरों पर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.

जनता की प्रमुख मांगें:

​एजेंसी पर कार्रवाई: जलापूर्ति की अनियमितता और देरी को लेकर कठोर कार्रवाई हो

​टैंकरों की संख्या बढ़े: प्रभावित बस्तियों में नगर निगम और JIADA (सीएसआर फंड के तहत) तुरंत 12-12 हजार लीटर वाले कम से कम 5 नए पानी के टैंकर तैनात करें.

​रोज दो वक्त पानी: गर्मी खत्म होने तक हर हाल में सुबह और शाम दोनों वक्त पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव पर पौधारोपण, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने लिया हरित पर्यावरण का संकल्प

July 6, 2026

Seraikela Kharsawan News :सदर अस्पताल सरायकेला में जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया का सफल ऑपरेशन, दो माह से भोजन करने में असमर्थ महिला को मिली राहत

July 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में एनआईआरएफ एवं क्यूएस रैंकिंग पर कार्यशाला आयोजित, वैश्विक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शोध पर जोर

July 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.