
आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी स्थित खरकई नदी के चेकडैम में रविवार को दो युवक डूब गए। दोनों की पहचान मिरूडीह निवासी शुभम शर्मा और बनतानगर निवासी सोनू लोहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई।
READ MORE :RANCHI NEWS :झारखंड सरकार ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर की दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा, 7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
अंधेरा होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया
देर शाम तक चले तलाश अभियान के बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों युवकों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चेकडैम पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने जताया गहरा शोक, कहा— ‘ब्लैक कॉफी की चुस्कियों पर AI और क्रिकेट के चर्चे बहुत आएंगे याद
लगातार हो रहे हादसों से बढ़ी चिंता
आसंगी चेकडैम में पिछले दो महीनों के दौरान डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चार जुलाई को दो किशोरों की डूबने से मौत हुई थी, जबकि अगस्त में एनआईटी जमशेदपुर के छात्र मीर तनवीर हसन की भी डूबने से मौत हो गई थी।इन लगातार हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा इस चेकडैम को ‘डेंजर जोन’ (Danger Zone) घोषित करते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

