
सरायकेला।आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एशिया एवं सीआईआई डिफेंस सबकमिटी की तरफ से आयोजित आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में उद्यमियों ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंजीनियर जीआरसीइं मैं वेंडर रजिस्ट्रेशन कराने की तरीके सीखे.


कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जीआरएसइं वेंडर डेवलपमेंट के सीनियर मैनेजर श्री एम महेंद्रन एवं ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर श्री निखिल तिवारी जी कोलकाता से आए थे. कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया एवं कार्यक्रम का संचालन सीआईडी डिफेंस कमेटी के मेंबर एवं एशिया के सचिव श्री दिव्यांशु सिन्हा जी ने किया. आज के समय में रक्षा आयुध बनाने की की जरूरत एशिया प्रेसिडेंट इंदर अग्रवाल ने बताया एवं वोट ऑफ थैंक्स संजय सिंह ने दिया. कार्यक्रम में भाग ले उद्यमी काफी उत्साहित थे एवं मंदी के बाजार में इस नई पहल का उन्होंने स्वागत किया कार्यक्रम में सिंघम चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट श्री अशोक भालोतिया, वाइस प्रेसिडेंट श्री नीतीश दूध, लघु उद्योग भारती के सचिव श्री समीर सिंह, एशिया के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजीव रंजन श्री संतोष खेतान सहित औद्योगिक क्षेत्र के कई युवा उद्यमियों ने भाग लिया. पिछले कार्यक्रम में नियोजित लगभग 10 उद्योगों को अब रक्षा मंत्रालय उद्योगों में रजिस्ट्रेशन हो टेंडर मिलने लगा है और इसे देख अब कई उद्यमी रेल एवं रक्षा मंत्रालय के उद्योगों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने चाहते हैं . कार्यक्रम में उद्यमियों को कोलकाता में 14 दिसंबर को होने वाले 9 इंडस्ट्री डिफरेंस लिंकेज कार्यक्रम एवं 5 से 8 फरवरी को लखनऊ में होने वाले डिफेंस एक्सपो के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से आमंत्रित किया गया. रक्षा मंत्रालय के पदाधिकारियों ने मेक इन इंडिया पॉलिसी मेक टू पॉलिसी एवं अन्य लघु उद्योग से संबंधित पॉलिसी एवं फायदे के बारे में उद्योगों को बताया एवं संबंधित पॉलिसी के तहत पंजीकरण करने की सलाह दी.

