
जमशेदपुर। श्री श्री राधा गोविंद सेवा समिति सदस्यवृन्द परसुडीह टाटानगर द्धारा आयोजित श्री श्री हरिनाम महायज्ञ (24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन) का 39वां वार्षिकोत्सव शनिवार 14 से आरभं हुआ, जो 17 मार्च मंगलवार तक मनाया जायेगा। चार दिनों तक होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन परसुडीह ग्वाला बस्ती स्थित राधा गोविंद मंदिर मैदान में हो रहा हैं। अंतिम दिन मंगलवार 17 मार्च को दोपहर 2.30 बजे से महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ समापन होगा। हरिनाम संकीर्तन के लिए पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान, कटवा, दुर्गापुर और नादिया से कुल 5 कीर्तन मंडली आयी हैं जिसमें दो महिला मंडली भी शामिल हैं। कीर्तन मंडली का नाम- राईकानू सम्प्रदाय, भाई-भाई सम्प्रदाय, युगल मिलन सम्प्रदाय, गुरू बालिका सम्प्रदाय (महिला), ममतामयी बालिका सम्प्रदाय (महिला) हैं। इसे सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत घोष, महासचिव रतन कुमार डे, कोषाध्यक्ष एमसी दत्ता, सलाहकार नानी गोपाल घोष समेत संस्था के सभी सदस्य लगे हुए हैं।



