
जेएनएसी के ब्रांड एंबेस्डर पप्पू सरदार ने साकची में की साफ-सफाई
जमशेदपुर। जमशेदपुर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया है ऐसे में अपने शहर को नंबर वन में पहुंचाने की सपना लिए साकची के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड अंबेस्डर पप्पू सरदार के द्वारा रोड एवं उसके आसपास फैली गंदगी को साफ किया गया। इस अभियान में उनके साथ कई सफाई कर्मी भी शामिल थे। सभी ने मिलकर शहर की गंदगी को उठाकर कूड़ेदान में डाला। यह अभियान देर रात तक चलता रहा, जिसे देखने के लिए सड़क से पार हो रहे लोगों की भीड़ जुट गई थी।
वही पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू सरदार (अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक) ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पूरे देश में स्वच्छता को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। ऐसे में हम अपने शहर को स्वच्छ कर नंबर वन पर ला सकते है,ं जिसकी शुरुआत मैंने इन सफाईकर्मियों के साथ मिलकर की है। इस अभियान में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी तब हम अपने शहर को नंबर वन बना सकेंगे।
वही इस अभियान को देखकर वहां से गुजर रहे राकेश, संतोष, माधव, प्रभात, अजय ने कहा कि इससे आम लोगों को कुछ सीखने की जरूरत है, जो नशे का सामान खाकर इधर उधर फेंक देते है।ं जिस कारण मुख्यमार्ग के इर्द-गिर्द गंदगी फैल जाती है। इस अभियान की मदद से हम अपने शहर को स्वच्छ कर सकेंगे और दुकानदारों को भी इस अभियान में मदद करने की जरूरत है। वही हाथ में झाड़ू उठा कर लोगों की गंदगी साफ कर रही सफाई कर्मी महिलाओं का कहना है कि लोगों को जागरुक होने की जरूरत है। दुकानदार और लोगों के लापरवाही के कारण शहर के कई क्षेत्रों में गंदगी फैल रही है, जिसे हम साफ करके शहर को नंबर वन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस ठंड भरी रात में हम अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर इस अभियान में लगे हैं ताकि हमारा शहर स्वच्छ हो सके। प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए कई लोग इस अभियान से जुड़े हैं इसके बावजूद शहर में फैली गंदगी लोगों की लापरवाही को बयां कर रही है। ऐसे में अब लोगों को जागरुक कर ही इस सपने को साकार किया जा सकता है।

