मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर चार जोन में बांटा गया क्षेत्र
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती !
राज्य में चलाए जा रहे मद्य निषेध अभियान के दूसरे चरण में 21 जनवरी को विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। यह मानव श्रृंखला दिन के दो बजे से लेकर ढाई बजे के बीच मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसकी सफलता को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी सहरसा विनोद सिंह गुंजियाल,एसपी अश्वनि कुमार,एसडीओ सुमन प्रसाद साह,बीडीओ सिमरी चंदा कुमार,बनमा-ईटहरी नुतन कुमारी सहित अन्य पदाधिकारीयों ने मानव श्रृंखला पुर्वाअभ्यास का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के आगमन स्थल भटौनी पंचायत के टेंगराहा मोड़ के समीप बनाये गये मानव श्रृंखला का निरक्षण किया! वहां उपस्थित पदाधिकारीयों को जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये ! उन्होनें कहा की किसी भी हालत में कोताही बदास्त नही की जायेगी सभी कार्य में तैनात कर्मी मुस्तैदी से अपने कार्य को अंजाम देंगे!
जिलाधिकारी का काफिला वहां से भटौनी,पहाड़पुर,चकभारो,रंगिनिया,मंडल चौक,रानीबाग,पुरानीबाजार,मखाना बाजार,भौड़ा चौक,भीखा गाछी,जमुनिया,खौजूचक मोड़,सरौंजा मोड़,चकमका चौक,बलवाहाट चौक,मदनपुर चौक,बलही तेधरा तक सड़क किनारे टुकड़ी में लगे मानव श्रृंखला का जायजा लिये!
एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने बताया की सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड को चार जोन में बांटा गया हैं ! प्रत्येक जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है! वही प्रखंड क्षेत्र को 24 सेक्टर में विभक्त कर 33 प्वांट बनाये गये है,प्रत्येक प्वांट पर पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई हैं!
ये बने जोनल मजिस्ट्रेट :- सेक्टर एक कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक आनंद,दो में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रीता कुमारी,तीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनिता चौधरी व अंतिम सेक्टर चार के अंचलाधिकारी धमेन्द्र पंडित बनाये गये है!
ये बने मजिस्ट्रेट :- जे ई मनरेगा सुबोध कुमार बीआरपी,नरेन्द्र कुमार सिंह,जेई प्रवीण कुमार,सीआरसीसी दिनेश साह,पीटीए माधव किशोर,सीआरसीसी संजय कुमार,पीटीए सुरेश रंजन,सीआरसीसी सुजीत कुमार सिंह,पीटीए धनंजय मंडल,सीआरसीसी धीरेन्द्र झा,कृषि तकनिकी प्रबंधक आसुतोष आनंद,सीआरसीसी अनिल कुमार,कृषि समन्वयक संजीव कुमार,डीसीओ ब्रह्मदेव यादव,हेल्थ संजय सिंह,कृषि समन्वयक अजय कुमार,सीआरसीसी अनिल कुमार भारती,कृष् समन्वयक नवीन कुमार सहित अन्य बनाये गये हैं!
अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया कि मानव श्रृंखला के लिए चिह्नित पथों पर विधि-व्यवस्था के संधारण, संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों की शीघ्र प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। एसडीओ एवं डीटीओ आपस में समन्वय स्थापित कर चिह्नित पथों पर निर्धारित समय तक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित होने को लेकर यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। वहीं डीईओ को निर्देशित किया गया कि मानव श्रृंखला की सफलता के लिए विभिन्न स्तर पर बैठक कर माइक्रोप्लान तैयार करें। वहीं अग्निशमन पदाधिकारी को मानव श्रृंखला के लिए चिह्नित किए गए रास्तों पर किसी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए अग्निशमन यूनिट तैयार रखें।
इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विद्यालयों के कक्षा एक से लेकर चतुर्थ तक के बच्चों को छोड़ सभी छात्र एवं शिक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा साक्षरता कर्मी, एनएनएम, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, सरकारी कार्यालय के नियमित व संविदा पर नियोजित कर्मी, आषा कार्यकरर्ता, जीविका दीदी आदि सामिल होंगी!
