
सिमरीबख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
बख्तियारपुर थाना से महज चंद कदमों की दुरी पर स्थित नगर पंचायत क्षेत्र के डाकबंगला चौक पर बीती रात अज्ञात चोरों ने मॉ ज्वाला मोबाईल दुकान में दूकान का एसबेस्टस की छत तोड़कर करीब पचास हजार रूपयें की समान पर हाथ साफ कर दिया। चोर ने बगल में रखे सीढ़ी के सहारे सबसे पहले दुकान की छत पर गया वहा एसबेस्टस तोड़ दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी को अंजाम दे पुन: वही से निकल चलते बना।वही घटना की सूचना पर बख्तियारपुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत पुलिल बल के साथ पहूँचकर घटना का जायजा लिया । वही पीड़ित दूकानदार पंकज लाभ ने बताया कि मैं रविवार की रात करीब अाठ बजे दूकान बंद कर रोजाना के भांति अपने घर चला गया कुछ घरेलू काम की बजह से सोमवार को दूकान नहीं खोल पाया मंगलवार की सुबह जब दूकान का ताला खोला तो देखा कि दूकान की छत में लगे एसबेस्टस टूटा हूआ है और दूकान में रखें लेपटॉप कुल 15 नया मोबाईल सेट और गल्ले में रखा करीब तीन हजार रूपया नगदी गायब था । वही थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।



