
सरायकेला।


जिला के चाण्डिल अनुमंडल के ईचागढ थाना क्षेत्र मे बीती रात हाथियो के द्वारा कुचल दिये जाने से मौत हो गई । वही इस घटना के बाद ग्रामीणो के वन विभाग के प्रति रोष व्याप्त देखा जा रहा है।वही इस घटना के बाद आनन फानन वन विभाग ने मृतक के परिवार वालो को तत्काल प्रभाव से मुआवजा के तौर पर 25 हजार की ऱाशी उपलब्ध कराया है। सरकार के प्रावधान के अनुसार मिलने वाली मुआवजा की ऱाशी को बाद में दिया जाएगा।
बताया जाता है कि ईचागढं थाना क्षेत्र के ऱधुनाथपुर गांव में 45 वर्षीय दीवाकर महतो शुक्रवार को शाम के सात बजे गांव मे आए हाथियो के झुंड को भगा रहे थे। इस दौरान उसका पैर फिसल जाने के कारण वह गिर पड़ा । और हाथियो के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।वही गांव के ग्रामीणो के कहना है कि आए दिन हाथियो के झुंड गांव पहुंच कर फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वन विभाग को इस बारे मे कई बार शिकायत भी की गई । लेकिन वन विभाग के ओर से कोई कार्रवाई नही की जा रही है।

