
सरायकेला।


पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस ने चाण्डिल अनुमंडल मे कई स्थानो मे अवैध शराब की भट्टियो को तोड़ा . इस दौरान सैकड़ो लीटर शराब को भी नष्ट किया गया।
इस सदर्भ मे एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस ने पुरे जिले मे अवैध शराब बनाने वालो के खिलाफ अभिय़ान चलाया है। उन्होने कहा कि चाण्डिल के जामडीह गांव में अवैध रुप से चल रहे शराब की भट्टिया को तोड़ा गया। वहां से पुलिस ने 45 किलो देशी शराब , 200 के जी जावा महुआ . 9 ड्रॉंमा को जब्त किया गया । वही इस मामले मे नेपाल प्रमाणिक के खिलाफ चाण्डिल थाना मे मामला दर्ज किया गया।
उन्होने कहा इसके अलावे चौका थाना क्षेत्र के खुंटी पंचायत के कुर्ली गांव मे शराब की भट्टियो को घ्वस्त किया गया। उन्होने कहा कि जिला पुलिस शराब पीने और पीलाने वालो के खिलाफ इस प्रकार का अभियान चलाती रहेगी।

