
सरायकेला।


पिछले रविवार आर्ट ऑफ लर्निग द्वारा आदित्यपुर के इच्छापुर गांव के विकास की जिम्मेदारी लेने के बाद से यहाँ के बच्चों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। यही देखने आज मिला जब यहाँ के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता एवं मानसिक और बौद्धिक जाँच कराई गई। वार्ड पार्षद शशि देवी एवं अन्य गांव के लोगों के अनुसार यहाँ के बच्चों में ऐसी ऊर्जा पहले कभी नही देखी गई। आज चित्रकला प्रतियोगिता एवं मानसिक और बौद्धिक स्तर की जाँच 70 से अधिक बच्चों के बीच कराया गया। इस जाँच से बच्चों के विषय में बहुत सी जानकारी मिलेगी जो आगे इन्हीं बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के कार्यक्रम में सहायता करेगें। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लर्निग जमशेदपुर की संयोजिका स्वेता कुमारी, मुख्य सलाहकार राजीव रंजन, पार्षद शशि देवी, सक्रिय सदस्य पूजा महतो, ज्योति कुमारी, पुष्पा कुमारी, कृष्ण कुमार कामत आदी मौजूद थे।

