
उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायुडू शिर्डी में साईं बाबा समाधी मंदिर में बाबा की दर्शन करेंगे एवं इसके पश्चात दूसरा वैश्विक साई मंदिर ट्रस्टी शिखर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करेंगे । उप -राष्ट्रपति के आगमन एवं क्रिसमस एवं नववर्ष में भक्तों की लाखों की भीड़ के मद्देनजर शिर्डी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। चौक चौराहे सहित अन्य स्थानों पर गहनता से चेकिंग की जा रही है एवं आस पास के होटलों एवं आयोजन स्थल पर सुरक्षा अधिकारीयों के द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है ।
उप – राष्ट्रपति शनिवार को सुबह 9.10 बजे मिनट पर विशेष विमान से शिर्डी आएंगे एवं 9.30 बजे साईं बाबा के दर्शन करेंगे तथा 10.00 बजे दूसरा वैश्विक साई मंदिर ट्रस्टी शिखर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करेंगे एवं दोपहर 11..30 बजे शिर्डी से रवाना होंगेसुरक्षा की दृष्टिकोण से आम भक्तों के लिए सुबह 9.30 से 10.30 तक दर्शन पूर्णतः बंद रहेगा Iइस ऐतेहासिक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री चे०विद्यासागर राव , मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस के साथ साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे I मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों को किसी तरह कष्ट नहीं हो इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गयी है I



