
संवाददाता,रांची .


देशभर मे फैले स्वाईन फ्लू का असर झारंखड मे देखने को मिलने लगा है । रांची और जमशेदपुर से मिली जानकारी अनुसार अभी तक एक महिला सहित तीन लोगो की मौत हो गई है ।वही राज्य सरकार के द्वारा इसे रोकने के कई उपाय किए जा रहे
इस सर्दभ में पु्र्वी सिहभूम के सर्विलेस अफसर शाहीर पाल ने बताया कि मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोङ निवासी निशक्त जयलाल जयसवाल 29 ईलाज कराने के लिए कोयंबटूर गए थे । वहां से वे ईलाज करा कर 3 मार्च शहर लौटे थे। शहर लौटने पर पर जयलाल को सर्दी खांसी की शिकायत हुई ।उसी शिकायत पर वे टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे .जहां बलगम के जाँच पर स्वाईन फ्लु स्वाईन फ्लू निकला. लेकिन ईलाज के दौरान जयलाल की मौत हो गई।
वही दुसरे स्वाईन फ्लु का मरीज सुधा जोशी (40)सुंदरनगर की रहने वाले किडनी रोग से ग्रसित थी , वे वेल्लोर से ईलाज करा कुछ दिन पुर्व ही शहर लौटी थी ।सर्दी खांसी की शिकायत पर सुघा को ईलाज के लिए जमशेदपुर के बाह्वामनंद अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
रांची के आर्किड अस्पताल मे भर्ती इटकी रोङ निवासी शिल्पी अखौरी की भी मौत हो गई
वही तीन मरीज की मौत के बाद दोनो जिलो के प्रशासन एर्लट हो गया ।

