
रांची//जमशेदपुर लोकसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की माँ खादों देवी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर सुनील महतो हत्याकांड की जांच एनआईए से करने की मांग किया। हालाकि मुख्यमंत्री ने डीजीपी को मामले की जांच के लिए कहा। पूर्व में भी सुनील महतो की माँ और भाई सुसेन महतो भी सरकार से मामले की जांच एनआईए से करने की गुहार लगा चुके है। स्वर्गीय सुनील महतो के हत्या के मामले में पुलिस अभी तक असली कातिलों की गिरफ्तारी नही कर सकी है।
एनआईए जांच का मामला पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या की जांच एनआईए द्वारा किये जाने पर पर उठा। कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के आत्मसमर्पण के बाद आजसू के विधायक और रमेश सिंह मुंडा के पुत्र विकास सिंह मुंडा के द्वारा एनआईए जांच की मांग किया गया। गौरतलब है कि झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे सुनील महतो जमशेदपुर के सांसद थे और 3 मार्च 2007 को घाटशिला में आयोजित एक फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान नक्सलियों द्वारा गोलियां चलकर हत्या कर दिया था।



