
विजय सिंह ,बी.जे.एन.एन.ब्यूरो ,रांची
मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व में झारखंड की वर्त्तमान भाजपा सरकार ने इससे पहले राज्य में सत्तारूढ़ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नीत सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विगत वर्ष राज्य के पत्रकारों हेतु शुरू किये गए ५ लाख रुपये के दुर्घटना बीमा योजना को बंद कर दिया है.पूर्व व्यवस्था के तहत राज्य सरकार पत्रकारों को ५ लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध करवाती थी जिसमे कुल प्रीमियम ६३४ रूपये में पत्रकारों को सिर्फ १३४ रुपये का भुगतान करना होता था ,शेष ५०० रुपये प्रति बीमित पत्रकार का खर्च राज्य सरकार वहन करती थी. वर्त्तमान राज्य सरकार ने इसे राजकीय कोष का अपव्यय मानते हुए पत्रकारों के बीमा को दिनांक ४ अगस्त से बंद कर दिया है.
झारखंड राज्य सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक के पत्रांक २०८७ दिनांक ४.८.२०१५ के अनुसार प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत १२ रुपये में २ लाख रुपये का बीमा उपलब्ध है ,ऐसी स्थिति में ५ लाख रुपये के महंगे प्रीमियम वाले बीमा योजना को चालू रखने का कोई औचित्य नहीं है.

