
. मधुबनी /बासोपट्टी (किशोर कुमार)
बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के डामु गाँव में बिसाक्त भोजन खाने से करीब 29 बच्चे बीमार।मालूम हो की बिलट मंडल डामु निवासी कुछ दिनों पहले अपने पुत्र का शादी तीसी परसौनी जो की बेनीपट्टी क्षेत्र में परता है किया।शादी के बाद एक रीती रिवाज के कारण लड़की पक्ष से पुछारि भार भेजा जाता है।आज वही भार बिलट मंडल के घर आया और उसने परम्परागत तरीके से उसका वितरण अपने सगे संबंधियो और पड़ोसियों के यहाँ किया।खाने के सामान में कोई गड़बड़ी होने के कारण जितने भी बच्चे ने उसे खाया वह बीमार हो गया।सभी बच्चों को उल्टी दस्त होना सुरु हो गया।जिसके बाद आनन्-फानन में परिवार वाले बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी इलाज के लिए लाये।डॉक्टरों ने देखा और उपचार करते हुए सभी को मधुबनी सादर अस्पताल रेफर कर दिया।सभी डाक्टर की निगरानी मे है ,सुरक्षित हैं! ग्रामीणो की माने तो खाने मे छिपकली टाइप कुछ था, लेकिन अफरा-तफरी के कारण गौर नहीं कर सका!


