Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » मधुबनी- राजनगर मे दो समुदाय के बीच झड़प
Top Stories

मधुबनी- राजनगर मे दो समुदाय के बीच झड़प

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 6, 2017No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रामनवमी जुलूस में बवाल, गाड़ियां फूंकीं

जुलूस रोकने पर गौसनगर में दो पक्षों में हुआ विवाद

डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी कर रहे हैं कैंप

आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन ने लागू की धारा 144

एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा बंद की गई

डीएम ने कहा, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

मधुबनी।

बुधवार को राजनगर के गौसनगर गांव में उस वक्त विवाद हो गया, जब रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई और उपद्रवियों ने दो गाड़ियों को फूंक दिया। वहीं, आसपास के कुछ गुमटियों में आग भी लगा दी। साथ ही रोड़ेबाजी में कुछ लोगों के जख्मी होने की भी सूचना है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही डीएम-एसपी के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक घटनास्थल पर डीएम गिरिवर दयाल सिंह व एसपी दीपक वरनवाल जमे हुए थे। आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है। दंगा निरोधक दस्ता भी स्थिति को काबू करने में लगा है। घटना के पीछे दो-तीन दिन पहले एक पक्ष के लोगों को आपत्तिजनक बातें कहने को कारण बताया जा रहा है।

डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उपद्रवियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी। गुरुवार को शांति समिति की बैठक होगी।

जिला प्रशासन ने अफवाहों को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद करा दी है। प्रशासन पूरी चौकसी बरत रहा है।

रामनवमी जुलूस में कई गांवों के लोग शामिल थे। गौसनगर के निकट जुलूस के पहुंचने पर एक पक्ष के लोगों ने उसे रोक दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

बोले डीएम

दो -तीन दिन पूर्व एक पक्ष विशेष द्वारा कुछ आपत्तिजनक बाते कहीं गई थी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कुछ गुमटियों के जलने की सूचना है। उपद्रवियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गौसनगर, रामपट्टी व आसपास के कुछ क्षेत्रों में विधि व्यवस्था को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है। – गिरिवर दयाल सिंह, डीएम, मधुबनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: राहुल बच्चा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सब्बे घायल, 4 गिरफ्तार

July 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर-जेडीसी राफ्टिंग प्रतियोगिता 2026, हॉट स्ट्रिप मिल बनी चैंपियन

July 9, 2026

BOKARO NEWS: बोकारो में टाटा स्टील और DGMS की बड़ी पहल, 125वें साल पर महा-वृक्षारोपण; माइनिंग डंप चमकेगा ‘हाइड्रोसीडिंग’ तकनीक से

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.