
राजकुमार झा


मधुबनी।
जिला पुलिस ने पांच बाईक लुटेरों को गिरफ्तार किया है वहीं लूट की दो मोटर साईकिल भी बरामद किया है । सदर डीएसपी कुमार इन्द्र प्रकाश ने नगर थाना पर पत्रकारों को बताया की बीते रात्रि में बिस्फी थाना पुलिस रात्रि गस्ती में थी इसी दौरान कोकिला चौर में दो लोग एक मोटर साईकिल पर सवार थे और पुलिस की गाड़ी देख भागने लगे तब पुलिस ने दोनों को पीछाकर पकड़ा। पकडे गए दोनों अपराधी निकले जिसकी पहचान बिस्फी ठस्ना के राजेश साह और राम अवतार यादव के रूप में की गई। दोनों के साथ पूछताछ कि गई तो दोनों चोरी की बाईक पर फर्जी नंबर लिख कर बाईक लूट की घटना करने और अपने अन्य साथियों का नाम बताया जिसके बाद राजनगर थाना ने क्षेत्र थाना क्षेत्र के तीन अपराधी श्रवण झा , काशिम और हरेश कुंवर को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया की गिरफ्तार अपराधियों द्वारा बेनीपट्टी से बेलोरो और बाईक की चोरी ,दरभंगा में भी कई घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने सभी की गिरफ्तारी से कई कांडो के उद्भेदन का दवा किया है।

