
अजय धारी सिंह

मधुबनी। 9 जुलाई
, रविवार को भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सदस्यों एवं स्वयंसेवको द्वारा सदर अस्पताल मधुबनी में रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन मधुबनी डॉ0 अमरनाथ झा थे। मधुबनी ब्लड बैंक प्रभारी डॉ0 विनोद कुमार झा ने लोगों को रक्तदान से संबंधित जानकारी दी। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सदस्यों रक्तदान करते रहने की शपथ की दुहराया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्य जिसमें डॉ0 विजय रमण एवं गजेंद्र प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

