

पलामू ।
पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा के कमान संभालने के बाद से स्वच्छ और ईमानदारी पूर्वक कार्य नही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवायी की जा रही है, जहाँ 2 दिन पहले भ्रस्ट आचरण के आरोप में 2 A.S.I को लाइन हाजिर किया गया वहीं आज पाटन के थाना प्रभारी को किशुनपुर की जनता के साथ स्वेच्छाचारी एवं अभद्र व्यवहार करने के कारण तत्काल पुलिस कप्तान ने प्रभाव से निलंबित कर दिया है ,साथ ही पुलिस केंद्र क्लोज करने हेतु आदेशित किया गया है। एसपी महथा ने बताया कि पलामू पुलिस कर्तव्य पालन में दृढ़ता के साथ साथ व्यवहार में विनम्रता के प्रति कटिबद्ध है।
