
राजेश तिवारी
पटना | भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म मेहंदी लगा के रखना 3 फरवरी को रिलीज हो रही है,रिलीज़ से पहले ही इस फिल्म के सारे गाने हिट हो गए है | इस फिल्म के एक्टर खेसारी परिवार का खर्चा चलाने के लिए दिल्ली में लिट्टी का दुकान चलाते थे वही बचपन
में भेस चराने का काम करते थे | खेसारी ने बताया की गांव में बचपन बीता है ,इस दौरान धक में कई भेसे रहती थी। जिसको में चराने के लिए रोज ले जाता था | फिर पिता जी दिल्ली आ गए ,दिल्ली में आने के बाद चना बेचने
का काम करते थे | खेसारी लाल यादव ने बताया की अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए दिल्ली में धागा की कटाई करता था | जिसके बाद पापा ने शादी करा दी | खर्चा चलाने के लिए दिल्ली के ओखला के संजय कॉलोनी में लिट्टी की दुकान चलाने लगे इस काम में पत्नी भी सहयोग करती थी | ये सिलसिला ढाई सालो तक चला |
बिहार के छपरा के रहने वाले खेसारी फिल्म में काम करने से पहले भोजपुरी गाना गाया करते थे ,कई गाने गाए सब फ्लॉप हो गए ,लेकिन एक गाने ने खेसारी को रातो
रात फेमस कर दिया | 2008 में खेसारी का गाना भोजी केकरा से लड़ब पिया अरब गइले ना हिट हो गया | इस गाने की 70 -80 लाख सीडी की बिक्री हुई थी | खेसारी ने बताया की इस दौरान बीएसएफ में नोकरी लग गई ,में कलाकार था तो मेरा मन नहीं लगता था ,नोकरी छोड़कर दिल्ली आ गया | फिर कुछ पैसे बचाकर एलबम निकाला एक गाना हिट हो गया तो खेसारी को लोग जानने लगे |



