

एनआईटी घाट पर नांव पलटने से 17 लोगों की मौत हो गयी है अबतक 10 लोगों का शव गंगा से निकाला गया है अभी भी कई लोग लापता बताये जा रहे हैं घायलों को पीएमसीएच में भरती करा दिया गया मौक पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गयी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है
गंगा दियारा से एनआइटी घाट के लिए आ रही पर्यटकों से भरी नाव शनिवार की शाम करीब पांच बजे 10 मीटर आगे बढ़ने के बाद गंदा नदी में धंस गयी नाव ओवरलोड थी, अनुमान के मुताबिक नाव पर 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी और उस पर करीब 70 लोग सवार थे. इस बड़े हादसे में रात के 8.30 बजे तक 10 लोगों की लाश नदी से निकाली जा चुकी है , जबकि 20 लोगों को गंभीर हालत में नदी से निकाल कर अस्पताल में दाखिल कराया गया है

