
श्री संजय कुमार ने कहा कि देवघर मेला की ख्याति के अनुरूप मेला में सुविधायें बहाल होंगी।


देवघरमुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने मेला को लेकर अपनी प्राथमिकता कल ही यह कहकर जता दी थी कि देवघर हादसे की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए साथ ही मेले में उच्च स्तरीय प्रबंधन एवं समन्वयन होना चाहिए।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, श्री एल0 ख्यांग्ते तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के0 विद्यासागर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने बताया कि कल के हादसे के बाद सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर कई बाते एवं शिकायतें सामने आई हैं। सदर अस्पताल देवघर का निरीक्षण कर यह जानना चाहते थे कि अस्पताल में क्या-क्या बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं घायलों से भी मिला हूँ तथा निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि दवाओं की उपलब्धता को लेकर कोई कमी नहीं है किन्तु प्रबंधन के स्तर पर कमी अवश्य दिखाई दी है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख को मेला के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। ताकि प्रबंधन स्तर पर जो कमी है उसे दूर किया जा सके।
श्री संजय कुमार ने उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक के साथ मेला की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कई निदेश दिये –
क्लोज सर्किट टीवी बी0एड0 काॅलेज के आगे बेलाबगान तक लगाई जाय।
सूचना तंत्र के द्वारा माईकिंग की व्यवस्था दुर्गाबाड़ी होते हुए बेलाबगान तथा नन्दन पहाड़ तक सुनिश्चित करें।
काँवरिया पथ पर साईनेज लगाये जाएँ जिसमें बाबा मंदिर की दूरी आदि जानकारी दी जाय।
पूरे काँवरिया पथ पर पथ प्रकाश की व्यवस्था बहाल करने का भी निदेश दिया।
दण्डाधिकारियों की तैनाती एवं प्रत्येक पोस्ट को सजग एवं कारगर बनाने का भी निदेश दिया

